अनिल सक्सेना की रिपोर्ट
बांदा। पुलिस अधीक्षक महोदय रेलवे अनुभाग झांसी श्री विपुल कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में ट्रेन/प्लेटफार्म पर चोरी/लूट/जहर खुरानी की घटनाओ पर अंकुश लगाये जाने हेतु निरन्तर चल रहे अभियान के क्रम में श्रीमान पुलिस उपाधीक्षक रेलवे अनुभाग झांसी श्री सलीम खाँ के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक श्री हरिनाथ सिंह थाना जीआरपी बाँदा के कुशल नेतृत्व में थाना जीआरपी पुलिस टीम के द्वारा विगत कई दिनों से चोरी के मुकदमो में चोरी गये मोबाइल फोन आदि की बरामद करने के उद्देश्य से टीमें लगी हुयी थी, जिसमें जीआरपी बाँदा पुलिस टीम के अथक प्रयासों से आज दिनाँक 04.10.2026 को प्लेटफार्म नं0 02 की तरफ अतर्रा आउटर की ओर निर्माणाधीन बिल्डिंग के पास बहद थाना क्षेत्र जीआरपी बाँदा से 02 शातिर चोर क्रमशः 01. जगतपाल पुत्र लक्ष्मण पाल नि० डाडामऊ थाना पैलानी जिला बाँदा उम्र 29 वर्ष, 02. रामबाबू यादव पुत्र कल्लू यादव नि० अलिहा थाना बिसण्डा जिला बाँदा उम्र 37 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। जिसमें अभि० जगतपाल उपरोक्त के कब्जे से मु0अ0स0 56/26 से सम्बन्धित एक अदद मोबाइल फोन रियलमी कम्पनी का रंग गहरा नीला व मु0अ0स0 52/26 से सम्बन्धित शेष बचा 400/- रुपये नगद बरामद हुआ तथा अभि० रामबाबू उपरोक्त के कब्जे से मु0अ0स0 56/26 से सम्बन्धित एक अदद पर्स मय 150/- रुपये नगद व इसी मुकदमा से सम्ब न्धित वादी मुकदमा जीतू का 11 अदद पासपोर्ट साइज फोटो बरामद हुआ।
श्रीमान जी इस प्रकार थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 56/26 धारा 303(2)/317 (2) बीएनएस व मु0अ0स0 52/26 धारा 305 (सी)/317(2) बीएनएस का सफल अनावरण किया गया है।