मोहित सिंह मेमोरियल क्रांतिवीर T-10 क्रिकेट सीजन-3 का भव्य आग़ाज़*

Blog

अनिल सक्सेना की रिपोर्ट

_दोनों मैचों के मैन ऑफ द मैच श्यामू सिंह एवं अभय सिंह रहे।_
स्थानीय राइफल क्लब खेल मैदान में मोहित सिंह मेमोरियल क्रांतिवीर T-10 क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-3 का शुभारंभ आज उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। उद्घाटन दिवस पर खेले गए दोनों मुकाबलों में रोमांचक क्रिकेट देखने को मिला।
पहले उद्घाटन मैच में उधम सिंह की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। सरदार उधम सिंह ने 89 रनों की दमदार पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करते हुए रोशन सिंह की टीम 70 रनों पर ऑल आउट हो गई और यह मुकाबला 19 रनों से उधम सिंह की टीम ने जीत लिया।
इस मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार श्यामू सिंह को प्रदान किया गया।
मैच के मुख्य अतिथि श्री अंकित कुशवाह जी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वे खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग देंगे और सभी से खेल भावना के साथ खेलने की प्रेरणा दी।
दिन का दूसरा मुकाबला सुभाष चंद्र बोस और भगत सिंह इंकलाब टीमों के बीच खेला गया। सुभाष चंद्र बोस की टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 95 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में भगत सिंह इंकलाब टीम ने आखिरी ओवर तक चले रोमांचक मुकाबले में एक विकेट से जीत दर्ज की।

 


इस मैच में मैन ऑफ द मैच अभय सिंह रहे।
टूर्नामेंट के अध्यक्ष श्री इंद्रेश जाडिया ने आयोजन में उपस्थित सभी अतिथियों और दर्शकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राजेन्द्र अवस्थी, कमल सिंह, सुनील सक्सेना, महेश साहिल,तन्नू नंदा, lअबरार फारूकी, शालू हैदर, अनिल मिश्रा, आशुतोष राणा, अजय यादव, अभय श्रीवास्तव, रसीद अली, हैदर रिजवी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

मैचों का सफल संचालन अंपायर दीपांक मेहरा और रेहान द्वारा किया गया।
टूर्नामेंट के आगामी मुकाबलों को लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *