शिव शर्मा की रिपोर्ट
राजनांदगाव, बागेश्वर धाम संयुक्त सेवा पंडाल के संयोजक पंकज गुप्ता ,आयोजन अध्यक्ष भावेश अग्रवाल, सौरभ खंडेलवाल, सौरभ गुप्ता ने बताया कि संस्कारधानी राजनांदगांव के बागेश्वर धाम मंदिर उत्सव भवन हाल मे मां बमलेश्वरी देवी संयुक्त सेवा पंडाल माता नवदुर्गा व माता बमलेश्वरी के अलौकिक स्वरूप के दरबार का उदघाटन नगर के प्रथम नागरिक जनसेवक महापौर श्री मधुसूदन यादव जी की अध्यक्षता एवं पांच देवियां पांच क्षेत्रो हस्तियां जो अध्यात्म क्षेत्र से ब्रह्माकुमारी आदरणीय पुष्पा बहन जी प्रभा बहन जी, खेल क्षेत्र से संस्कारधानी की नेशनल तीरंदाजी में गोल्ड मेडल प्राप्त विजेता सुश्री सृष्टि चौरसिया जी, स्वास्थ्य क्षेत्र से चिकित्सक डॉ सुरभि मोहबे जी, शिक्षा क्षेत्र से गायत्री स्कूल विद्यापीठ की प्राचार्य श्रीमती पिंकी खंडेलवाल जी,संस्कृति लोक कला के क्षेत्र से उभरती लोक गायिका श्रीमती प्रज्ञा गुप्ता सभी के मुख्य आतिथ्य मे पूजन महा आरती कर पदयात्री सेवा पंडाल उद्घाटित हुआ।सभी अतिथियों का स्वागत भारतीय सनातन संस्कृति के अनुसार तिलक लगाकर , अंग वस्त्र दुपट्टा पहनाकर आयोजन सेविका अध्यक्ष श्रीमती मधु खंडेलवाल द्वारा किया गया। संस्कार सेवा नवरात्र महोत्सव की सभी अतिथियों ने भूरी भूरी प्रशंसा की और कहां की संस्कार आज की आवश्यकता है । आपके सेवा पंडाल कि यह पहला सभी के लिए अनुकरणीय है । इस अवसर पर संयुक्त सेवा पंडाल के संरक्षक सोहन गुप्ता,डॉक्टर डी सी जैन, हरजीत भाटिया , लक्ष्मी गुप्ता , उपाध्यक्ष दीपा खंडेलवाल ,सह सचिव मोना गोसाई,पूजा प्रभारी यशोदा गुप्ता विशेष आमंत्रित सदस्य अनीता फ्रांसिस, पुष्पा यादव, कोषाध्यक्ष गोल्डी गुप्ता, अजय गुप्ता एवं अन्य सेवा कार्यकर्ता स्वयंसेवक के रूप में सेवा में समर्पित सेवाभाव से पद यात्रियों की सेवा में जुटे हुए हैं ।
मंच का संचालन भगवान गणपति की स्तुति एवं माता रानी की जय घोष से संयोजक सौरभ खंडेलवाल द्वारा किया गया ।