शराब दुकान का दरवाजा तोड़कर अवैध रूप से शराब मांगने, गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी देने वाला हिस्ट्रीशीटर आरोपी गिरफ्तार

 

   शिव शर्मा की रिपोर्ट

 

बस्तर।   पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुखनंदन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री धोत्रे सुमित कुमार के निर्देशन में बस्तर पुलिस द्वारा जिले में आपराधिक एवं असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में थाना कोतवाली, जगदलपुर पुलिस द्वारा धरमपुरा स्थित शराब दुकान में हुई घटना के मामले में हिस्ट्रीशीटर आरोपी राजा ध्रुव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
ज्ञात हो कि दिनांक 10.10.2026 की रात्रि लगभग 10 बजे शराब दुकान बंद होने के बाद दुकान का मैनेजर कार्यालयीन कार्य कर रहा था कि इसी दौरान राजा ध्रुव वहां पहुंचा और दुकान के बंद दरवाजे पर लात मारकर उसे तोड़ते हुए अंदर प्रवेश कर गया इसके बाद आरोपी द्वारा दुकान बंद होने की जानकारी दिए जाने के बावजूद अवैध रूप से शराब की मांग की गई तथा शराब देने से मना करने पर आरोपी ने दुकान में मौजूद मैनेजर एवं अन्य कर्मचारियों के साथ अश्लील गाली-गलौज की तथा जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट करने पर उतारू हो गया। घटना के संबंध में शराब दुकान के मैनेजर द्वारा थाना कोतवाली, जगदलपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई जो रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 429/2026, धारा 296, 351(2), 331(4) एवं 119(1), भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस की कार्रवाई-
प्रकरण की विवेचना के दौरान प्रार्थी एवं गवाहों के कथन दर्ज किए गए तथा अन्य साक्ष्य एकत्रित किए गए। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी राजा ध्रुव को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो पूछताछ के दौरान आरोपी ने घटना में संलिप्तता स्वीकार किया, तत्पश्चात आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

सराहनीय भूमिका
उक्त कार्रवाई में निम्नलिखित अधिकारी-कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही—
निरीक्षक: श्री लीलाधर राठौर
उप निरीक्षक: श्री अरुण मरकाम, श्री प्रमोद ठाकुर
थाना प्रभारी: PSI रानी सोनी
प्रधान आरक्षक: श्री विनोद चांदने
आरक्षक: श्री भीम मंडावी, श्री टामन बघेल, श्री हरीश कश्यप एवं श्री राजू

बस्तर पुलिस की अपील: जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रतिबद्ध है। किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि, धमकी, मारपीट अथवा असामाजिक व्यवहार की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थाना को दें। कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
— बस्तर पुलिस, जिला बस्तर (छत्तीसगढ़)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *