यू जी सी एक्ट के विरोध में सवर्णों में बढ़ा जन आक्रोश इस एक्ट के विरोध में सवर्ण संगठनों ने दिखाई एकता

Blog

 

 सुशील कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

आपको बताते चले कि यू जी सी एक्ट लागू होने के बाद से ही सवर्ण समाज को अपने अपने बच्चों को लेकर तरह तरह की चिंताएं सता रही हैं।

इसी कड़ी में आज सवर्ण समाज के सभी संगठनों ने अपनी दस सूत्रीय मांगो का ज्ञापन महामहिम राष्ट्रपति महोदय भारत सरकार एवं प्रधान मंत्री भारत सरकार को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी बांदा के माध्यम से सौंपा ।

बुंदेलखंड के बांदा व आस पास जिले के सवर्ण संगठनों ने अपनी अपनी बैठके कर पूर्ण विरोध की आम सहमति पर दिनांक 07 फरवरी 26 को बांदा के जी आई सी मैदान में हजारों की तादात में एकत्र होकर सरकार विरोधी नारे लगाते हुए कलेक्ट्रेट परिसर पहुंच कर विरोध प्रदर्शन किया ।

आज के ज्ञापन देते समय राजा कृष्ण कांत तिवारी ब्राह्मण महासभा के द्वारा बताया गया कि सवर्ण समाज द्वारा लगातार तीसरी बार केंद्र में बहुमत के साथ भा ज पा की सरकार बनवाई है।
मगर बराबर मौजूदा सरकार द्वारा सवर्ण समाज को टारगेट किया जाता रहा है।
ताजा उदाहरण केंद्र सरकार द्वारा विश्वविद्यालयों / महाविद्यालयों में 13 जनवरी 26 से यू जी सी विल लागू करने का काम किया गया जो बेहद निंदनीय है।
इसी कड़ी में कृष्ण कुमार दीक्षित ने कहा कि भले ही सुप्रीम कोर्ट ने यू जी सी विल पर रोक लगाई है मगर इस काले कानून के चलते हमारे बच्चों को पैदाइशी शोषण करता और शिकायत कर्ताओं को शोषित माना गया है मानो सवर्ण सालों से इनका शोषण करता रहा है और ए कराते रहे हो ।
इसी सरकार के द्वारा नारा दिया गया कि एक देश एक कानून दूसरा बटोगे तो काटोगे ।
मगर इस विल के आने से अब सवर्ण समाज के बच्चों को शिक्षा से वंचित करने का कुचक्र रचा जा रहा है जिसे हरगिश बर्दास्त नहीं किया जाएगा
आज के ज्ञापन के माध्यम से सवर्ण संगठनों ने सरकार को चेताया कि अगर समय रहते यह बिल वापस नहीं लिया गया तो आगे उग्र प्रदर्शन कर सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने का काम किया जाएगा।
इस मौके पर राम सिंह कछवाह
रमजोर सिंह चंदेल रवींद्र तिवारी धर्मेंद्र पांडे स्वयं प्रकाश पांडे रमेश चन्द्र दुबे राजा कृष्ण कांत तिवारी के के दीक्षित संकटा प्रसाद त्रिपाठी धर्मेंद्र त्रिपाठी सुशील त्रिवेदी अनिल तिवारी कमल सिंह के साथ साथ हजारों सवर्ण संगठनों के लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *