कुठौंदा बुजुर्ग में सीसी रोड निर्माण में धांधली का आरोप, ग्रामीणों ने उठाई जांच की मांग*

Blog

ब्रजेश उदैनियाँ की रिपोर्ट

जालौन। विकास खंड एवं तहसील जालौन की ग्राम पंचायत कुठौंदा बुजुर्ग में विधायक निधि वर्ष 2025-26 से स्वीकृत सीसी रोड निर्माण कार्य में अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए हैं। ग्रामीण गजेन्द्र सिंह सेंगर ने ठेकेदार और कनिष्ठ अभियंता (जेई) पर मिलीभगत कर स्वीकृत स्थल को बदलकर अन्य स्थान पर सड़क निर्माण कराने का आरोप लगाते हुए मामले की जांच की मांग की है।

ग्रामीणों के अनुसार कालपी विधानसभा क्षेत्र की विधायक निधि से बड़ी माता मंदिर से दिनेश चौहान के घर तक 200 मीटर सीसी रोड का निर्माण स्वीकृत हुआ था, लेकिन संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार की सांठगांठ से स्वीकृत स्थान के बजाय संतोष तिवारी के घर से गंधा तक सड़क का निर्माण कराया जा रहा है।

ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में घटिया गुणवत्ता की सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है, जिसके कारण सड़क निर्माण के साथ ही क्षतिग्रस्त होने लगी है। इससे सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका जताई जा रही है।

समस्त ग्रामवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि स्वीकृत एस्टीमेट के विपरीत किए जा रहे निर्माण कार्य को तत्काल रोका जाए, निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा दोषी पाए जाने वाले ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों ने सरकारी धन के दुरुपयोग और फंड डायवर्जन के इस मामले में शासन-प्रशासन से शीघ्र हस्तक्षेप कर न्याय दिलाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *