फलीवेधक / सेमीलूपर कीट नियंत्रण हेतु किसी एक कीटनाशक रसायन का छिडकाव कराकर उपचार की लें सलाह

 

  अभिवादन एक्सप्रेस जिला ब्यूरो चीफ

उरई ।
जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने बताया कि जनपद जालौन के कृषक भाइयों को सूचित किया जाता है कि रबी में बोई गयी दलहनी फसलों में मौसम के बदलाव के कारण कीट/रोग आदि के प्रकोप बढ़ने की सम्भावना है। कीट रोग सर्वेक्षण के समय चना, मटर की फसलों में इल्ली व बालदार सुंत्री का प्रकोप देखा गया जो फसल की पत्तियों और फलियो को बहुत तेजी से खाकर नुकसान पहुंचाती है। प्रकोप आर्थिक क्षति स्तर (5 प्रतिशत पौधे) से अधिक हो तो निम्न लिखित रसायनों का प्रयोग करें।
*चना/मटर- इल्ली के नियंत्रण हेतु*- जैविक रसायन-HaNPV 250 एल० ई०/ हेक्टेयर 250-300 ली० पानी में घोलकर छिडकाव करें।
फलीवेधक / सेमीलूपर कीट नियंत्रण हेतु किसी एक कीटनाशक रसायन का छिडकाव कराकर उपचार कार्य कराया जा सकता है- क्लोरपाइरीफास 20% EC 2.50 लीटर / हेक्टेयर अथवा इमामेक्टीन बेंजोएट 5% SG 250 ग्राम / हेक्टेयर अथवा मैलाथियान 50% EC 2.00 लीटर / हेक्टेयर अथवा क्लोरपाइरीफास 50% EC+ साइपरमैथीन 1.50 लीटर/हेक्टेयर अथवा इण्डोक्साकार्य 10% SC 400-500 मि०ली०/हेक्टेयर
*यांत्रिक और ऑतिक नियंत्रण*- झुंड को नष्ट करना- मादा कीट पत्तियों की निचली सतह पर झुंड में अंडे देती है। अंडों से निकलने के बाद छोटी सुंडियां कुछ दिनों तक एक ही पत्ती पर झुंड में रहकर पत्तियों का हरा भाग खुरचकर खाती हैं (जिससे पत्तियां जालीदार दिखने लगती हैं)। ऐसी पत्तियों को तोड़कर सुंडियों सहित मि‌ट्टी में दबा दें या केरोसिन मिले पानी में डालकर नष्ट कर दे।
प्रकाश प्रपंच- वयस्क पतंगों को आकर्षित कर नष्ट करने के लिए खेत में प्रति हेक्टेयर 1-2 लाइट ट्रैप लगाएं।
खाई खोदना- यदि सुंडियां पास के किसी दूसरे खेल से आ रही हों तो खेत के चारों ओर 1 फीट गहरी और 1 फीट चौड़ी खाई खोद दें और उसमें कीटनाशक धूल (जैसे क्लोरपायरीफॉस या क्विनालफॉस चूर्ण) का भुरकाव कर दें ताकि सुंडियां खेत में प्रवेश न कर सके।
पक्षी बसेरा- खेत में जगह-जगह ‘T’ आकार की लकडियां गाड़ दें (10-15 प्रति एकड़)। इन पर बैठकर चिड़ियां सुंडियों को खाकर प्राकृतिक रूप से कम करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *