मंदसौर/नाहरगढ(तुलसीराम राठौर)– मंदसौर जिले में सम्पत्ति संबंधी अपराध की रोकथाम हेतु विनोद कुमार मीणा पुलिस अधीक्षक मंदसौर द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत दिये गये निर्देशों के तारतम्य में टी.एस.बघेल अति. पुलिस अधीक्षक मंदसौर, जितेन्द्र भास्कर सीएसपी मंदसौर, कीर्ति बघेल एसडीओपी ग्रामीण मंदसौर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मंदसौर कोतवाली निरीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह राठौर , थाना प्रभारी नाहरगढ़ निरीक्षक वरुण तिवारी व उनकी टीम द्वारा 17 जगह की चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय बागरिया गैंग का पर्दाफाश किया गया।
घटना दिनांक 18.07.2026 को थाना कोतवाली मंदसौर पर चोरी की घटना की रिपोर्ट प्राप्त हुई की अज्ञात बदमाश द्वारा मकान के गेट का ताला तोडकर मकान में घुस कर मकान में रखे दोनो अलमारी के गेट खोलकर अलमारी में रखे नगदी करीबन 20 हजार रूपए तथा पुरानी इस्तेमाली सोने चांदी की रकमे , जेवर चुरा कर ले गये है थाना कोतवाली मंदसौर पर 465/2026 धारा 305(a), 331(4) बीएनएस पंजीबद्ध किया गया व बागडिया गैंग से पुछताछ के दौरान गैंग ने कुल विभिन्न जगहों पर 17 अलग अलग स्थानों पर चोरी का खुलासा किया गया है।
आरोपियों ने एक साथ मिलकर विभिन्न जगह इंदौर, रतलाम, आगरा, राजसमंद, नादद्वारा, उदयपुर, मालेंगाव, धुलिया, दिल्ली, गुड़गांव में अपराध घटित किये है जिनके विरूद्ध पृथक पृथक थानो में अपराध पंजीबध्द पाये गये है। आरोपीगण शिवराम उर्फ हनुमान पिता लादुराम बागरिया निवासी ग्राम देवरिया कला, जिला अजमेर,
सावंरा पिता रमेश बागरिया निवासी चपानेरी जिला अजमेर, सूरज पिता रमेश बागरिया निवासी चपानेरी जिला अजमेर, मदनबौदिया उर्फ सावंरा निवासी ग्राम कुसायता, उमराव पिता लादुराम लोहार निवासी कोटिया जिला भिलवाडा, हाल मुकाम विजनगर ब्यावर,कालुराम पिता रतनलाल बागरिया निवासी चपानेरी जिला अजमेर।
जब्त शुदा मश्रुका सोने चान्दी के जेवरात कुल किमती 20 लाख रूपये। चोरी की घटना में प्रयुक्त हथियार 02 टॉमी , 01 इलेक्ट्रोनिक कटर, 02 ग्लब्स व 01 प्लास्टिक प्लास । सराहनीय कार्य थाना प्रभारी कोतवाली मंदसौर पुष्पेन्द्र सिंह राठौर, थाना प्रभारी नाहरगढ़ निरीक्षक वरुण तिवारी, उनि शैलेन्द्र सिंह कनेरा, उनि संदीप मौर्य, प्रआर उमंग शर्मा, प्रआर अर्जुन सिंह राठौर, प्रआर हरिश यादव, प्रआर आशिष बैरागी (सायबर सेल), प्रआर मनिष बघेल (सायबर सेल), प्रआर मुजफ्फरुद्दीन (सायबर सेल), आर हरिश राठौर, आर आशुतोष, आर मंगल व आर शैलेन्द्र सिंह व टीम का सराहनीय योगदान रहा ।