भीषण गर्मी से राहत हेतु निःशुल्क शीतल पेयजल/छबील शिविर का आयोजन* 

Blog

अनिल सक्सेना की रिपोर्ट

 

बांदा, ।: भीषण गर्मी से आमजन को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से प्रेरणाश्रोत जिलाधिकारी बांदा श्री अमित आसेरी जी के निर्देशन में आज जजी चौराहा, बांदा में डी० आर० पब्लिक इण्टर कॉलेज बांदा एवं डी० आर० क्रिकेट अकाडमी बांदा के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क शीतल पेयजल/छबील शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अपर पुलिस अधीक्षक श्री शिवराज एवं एडीएम न्यायिक श्री माया शंकर यादव द्वारा राहगीरों को शीतल जल, पेठा एवं बिस्कुट वितरित कर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में भीषण गर्मी से बचाव के लिए अधिक से अधिक पानी पीना एवं सतर्क रहना अत्यंत आवश्यक है। साथ ही उन्होंने डी० आर० पब्लिक इण्टर कॉलेज के चेयरमैन श्री चंद्रमौली भारद्वाज द्वारा किए जा रहे इस जनहितकारी प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक कार्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

इस अवसर पर डी० आर० पब्लिक इण्टर कॉलेज बांदा के चेयरमैन श्री चंद्रमौली भारद्वाज, वरिष्ठ अधिवक्ता श्री दिलीप सविता, डी० आर० क्रिकेट अकाडमी के कोच श्री राममिलन गुप्ता, वरिष्ठ पत्रकार श्री सुनील सक्सेना, अंतरराष्ट्रीय शूटर श्री रामेंद्र शर्मा, व्यापारी श्री मनोज जैन, प्रधानाचार्य श्री सुनील त्रिपाठी, वरिष्ठ प्रवक्ता श्री पीयूष द्विवेदी, श्री विकास कुमार, श्री शैलेंद्र कुमार, श्री मनीष सिंह सहित विद्यालय के छात्र एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

सभी उपस्थित जनों ने इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। यह सेवा शिविर राहगीरों के लिए भीषण गर्मी में राहत का केंद्र बना और सामाजिक सेवा की मिसाल प्रस्तुत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *