जनपद में खनन माफियाओं नहीं लग रहा अंकुश जिले के अधिकारी मौन

Blog

 

राघवेन्द्र शर्मा  अभिवादन एक्सप्रेस उरई (जालौन)। कालपी थाना क्षेत्र में अवैध मौरम खनन का काला सच उजागर, माफियाओं के हौसले बुलंद
जनपद जालौन में अवैध मौरम खनन का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। खासकर कालपी थाना क्षेत्र में यमुना नदी किनारे बड़े पैमाने पर अवैध मौरम खनन की खबरें सामने आ रही हैं, जिससे प्रशासनिक कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि खनन माफिया खुलेआम रात-दिन मशीनों से मौरम निकाल रहे हैं और जिम्मेदार विभाग आंख मूंदे बैठे हैं।
सूत्रों के मुताबिक यमुना नदी के कई घाटों पर जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की आवाजाही लगातार देखी जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि भारी वाहनों की वजह से सड़कें टूट रही हैं और पर्यावरण को भी गंभीर नुकसान पहुंच रहा है। इसके बावजूद कार्रवाई के नाम पर केवल औपचारिकता निभाई जा रही है।
खनन माफियाओं के हौसले इतने बुलंद बताए जा रहे हैं कि उन्हें न प्रशासन का डर है और न ही कानून का भय। शासन की अनदेखी में यह पूरा अवैध कारोबार फल-फूल रहा है, जिससे सरकारी राजस्व को भी भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।
अब देखना होगा कि संबंधित विभाग इस मामले में कब तक सख्त कदम उठाता है या फिर अवैध मौरम खनन का यह काला खेल यूँ ही चलता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *