राघवेन्द्र शर्मा उरई(जालौन)। रमजान माह के दौरान विभिन्न समस्याओं को हल करने की मांग को लेकर ईदगाह रामनगर उरई के अध्यक्ष ने अपने समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंच करछ जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट अनिल कुमार को भेंट कर समस्या को हल करने की मांग उठाई।ईदगाह रामनगर उरई के अध्यक्ष मो.अयूब अंसारी के नेतृत्व में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरविंद सेंगर, शहर अध्यक्ष राजकुमार पिपरिया, बली उल्ला, लीक अहमद, शब्बीर अंसारी, हाजी आला मंसूरी, मुहम्मद सलीम, मो. हासिम, मो. नाजिर, अंसारी बेगम कांग्रेस शहर अध्यक्ष आदि ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर जिलाधिकारी को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को भेंट करते हुए बताया कि रमजानुल मुबारक का त्योहार 18 फरवरी से शुरू होकर एक माह तक चलेगा। इस दौरान मस्जिदों, मदरसों एवं खानकाहों के आसपास सफाई तथा होली के पर्व पर विशेष रूप से सफाई करवा कर कली डलवाती जाये, आवारा जानवरों पर प्रतिबंध लगाया जाये तथा लाईट की उचित व्यवस्था की जाये इसके साथ ही अन्य कई मांगों को भी शामिल किया गया है।
