डकोर थानांतर्गत खेत में पानी लगा रहे किसान की हृदयगति रुकने

Blog

राघवेंद्र शर्मा की रिपोर्ट

उरई(जालौन)। थाना व कस्बा डकोर में आज सुबह खेत में पानी लगाते समय किसान की हृदयगति रुकने से मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गयी। घटना की जानकारी मिलते ही किसान के परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने मृतक किसान के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार कस्बा डकोर निवासी किसान मलखान सिंह पुत्र मेवालाल आज बुधवार की सुबह खेत पर पानी लगाने के गया था खेत में पानी लगाते समय अचानक हार्ट अटैक से किसान की मौत हो गयी। बताया जाता है कि किसान को अचानक सीने में दर्द हुआ और वहीं जमीन पर गिर पड़े मौके पर ही मौत हो गई अत्यंत निर्धन व्यक्ति थे जिनका एक लड़का बहू दो नाती व तीन बेटियां थी पूरे परिवार की जिम्मेदारी इनके ऊपर थी सब का भरण पोषण खेती करके करते था। ग्रामीणों ने चिंता व्यक्त करते हुए सरकार से मांग की है की मृतक किसान के परिवार को किसान बीमा का लाभ दिलाए जाये जिससे गरीब परिवार का भरण पोषण सुचारू रूप से चलता रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *