कुकुरगांव के पास बाइक फिसलने से गिरे पति-पत्नी को तत्काल पहुंचाया जिला अस्पताल

Blog

 

 

राघवेंद्र  शर्मा उरई जालौन।महाशिवरात्रि पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार द्वारा सरावन में भूरेश्वर मंदिर परिसर एवं आसपास की व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के उपरांत जब दोनों अधिकारी लौट रहे थे, तभी कुकुरगांव के निकट सड़क पर एक बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे उस पर सवार नरेंद्र व सीमा पति-पत्नी घायल हो गए, निवासी राम नगर के रहने वाले हैं, जो ग्राम अकोढ़ी से लौट रहे थे।

घटना को देख जिलाधिकारी ने तत्काल अपनी गाड़ी रुकवाई और बिना विलंब के दोनों घायलों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए घायलों को अपनी स्कॉर्ट वाहन से तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया, ताकि समय पर उपचार उपलब्ध कराया जा सके। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अस्पताल में घायलों को समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए तथा उनकी स्थिति पर सतत निगरानी रखी जाए।जिलाधिकारी की इस संवेदनशील एवं त्वरित कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की। प्रशासन की तत्परता से घायलों को समय पर उपचार मिल सका, जिससे एक संभावित गंभीर स्थिति को टाला जा सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *