अनिल सक्सेना की रिपोर्ट
बांदा।।_गर्भवती महिला और उसके तीन बच्चों को एक माह का राशन, भोजन एवं बर्तन उपलब्ध कराए; ऑपरेशन पीड़ित रिक्शा चालक के परिवार के लिए भी एक माह से अधिक के राशन की व्यवस्था की।_
**बांदा।** जरूरतमंद, असहाय और पीड़ित परिवारों की मदद के लिए निरंतर प्रयासरत *हेल्पिंग द मैनकाइंड फाउंडेशन, बांदा* की टीम ने आज दो जरूरतमंद परिवारों की सहायता कर मानवता और सामाजिक सेवा की मिसाल पेश की।
पहले मामले में संस्था की टीम ने **सतरूपा नाम की बेसहारा गर्भवती महिला** की मदद की, जो अपने तीन छोटे बच्चों (सभी की उम्र पांच वर्ष से कम) के साथ बेहद कठिन परिस्थितियों में जीवन व्यतीत कर रही है। महिला का पति उसे छोड़कर चला गया है। परिवार के पास न रहने के लिए घर है और न ही कोई सहारा। मजबूरी में महिला अपने बच्चों के साथ रेलवे स्टेशन के समीप माल गोदाम के पास पीपल के पेड़ के नीचे खुले आसमान में रहने को विवश है।
महिला साढ़े आठ माह की गर्भवती है। ऐसे कठिन समय में उसकी देखभाल करने वाला भी कोई नहीं है। परिवार की स्थिति को देखते हुए हेल्पिंग द मैनकाइंड फाउंडेशन, बांदा की टीम ने आगे बढ़कर महिला एवं उसके बच्चों के लिए एक माह का राशन, खाना पकाने एवं खाने के लिए आवश्यक बर्तन उपलब्ध कराए। इसके साथ ही संस्था की टीम महिला को जिला महिला अस्पताल, बांदा लेकर पहुंची, जहां डॉक्टर से उसका स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया और आवश्यक दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं।
अस्पताल में चिकित्सक द्वारा जांच के दौरान महिला का हीमोग्लोबिन लगभग 6 ग्राम बताया गया, जो बेहद कम है। महिला की प्रसव तिथि नजदीक है और कभी भी प्रसव हो सकता है। महिला के साथ कोई तीमारदार न होने तथा पति के वापस न आने के कारण वह बेहद कठिन परिस्थितियों का सामना कर रही है। पति को वापस बुलाने एवं परिवार को सहारा दिलाने के लिए महिला ने जिला प्रशासन से भी मदद की गुहार लगाई है।
**दूसरे मामले में ऑपरेशन पीड़ित रिक्शा चालक के परिवार को राहत**
दूसरे मामले में संस्था की टीम ने एक रिक्शा चालक की मदद की, जिसका हाल ही में मोतियाबिंद का ऑपरेशन हुआ है। रिक्शा चलाकर ही वह अपने परिवार का पालन-पोषण करता था, लेकिन ऑपरेशन के बाद डॉक्टर ने उसे एक माह तक आराम करने की सलाह दी है। ऐसे में काम बंद होने के कारण परिवार के सामने रोजमर्रा के खर्च एवं भोजन की समस्या उत्पन्न हो गई थी।
परिवार की कठिन परिस्थिति को देखते हुए हेल्पिंग द मैनकाइंड फाउंडेशन, बांदा की टीम ने आगे बढ़कर परिवार एवं बच्चों के लिए एक माह से अधिक समय का राशन उपलब्ध कराया, ताकि ऑपरेशन के बाद आराम की अवधि में परिवार को खाने-पीने की समस्या का सामना न करना पड़े और बच्चे भूखे न रहें।
हेल्पिंग द मैनकाइंड फाउंडेशन, बांदा की पूरी टीम संस्था के सहयोगियों एवं समर्थकों के साथ मिलकर निरंतर जरूरतमंद, बेसहारा और पीड़ित परिवारों की सेवा में जुटी हुई है। संस्था का यह सेवा अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
इस अवसर पर संस्था के संरक्षक **श्री हसन उद्दीन सिद्दीकी साहब** ने संस्था द्वारा लगातार किए जा रहे समाजसेवा के कार्यों की सराहना की तथा पूरी टीम को इसी तरह निष्ठा, समर्पण एवं सेवा भावना के साथ आगे भी कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष नदीम उल्लाह खान, वरिष्ठ सहयोगी सुनील सक्सेना, मीडिया इंचार्ज आसिफ अली, कमल सिंह कबड्डी कोच, सचिव उमर अली, महामंत्री शाहबाज़ खान हनी, उपाध्यक्ष मोहम्मद फरहान एवं जावेद खान, संगठन मंत्री शेख रिज़वान, सलाहकार आरिफ खान, शाखा प्रमुख खाईपार अली खान, उपाध्यक्ष कलीम उल्ला, उपसचिव आसिफ मसूदी, कार्यालय प्रभारी इमरान, उपसचिव गफ्फार खान, कोषाध्यक्ष अनस उल्लाह एडवोकेट, कानूनी सलाहकार समीर उल हक एडवोकेट,शाखा प्रमुख अज़हर, सनी सिकंदर, मेराज उद्दीन, नफीस, शादाब हुसैन, हसीब, सदस्य उरूज, ब्रज बिहारी आदि उपस्थित रहे तथा सहयोग प्रदान किय।।