अनिल सक्सेना की रिपोर्ट
बांदा, । एसपी रेलवे झांसी विपुल कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर चल रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत जीआरपी बांदा ने सराहनीय कार्य किया। घर से नाराज होकर बांदा स्टेशन पहुंची इटावा की नाबालिग को पुलिस ने सकुशल उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया।
3 जून को थाना प्रभारी शेरे आलम गश्त के दौरान स्टेशन पर एक बालिका को अकेली बैठी देख संदेह हुआ। महिला कां. हिमांशू यादव की निगरानी में बालिका को थाना जीआरपी के महिला हेल्प डेस्क में बैठाया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम प्रीति चौहान पुत्री रामदास चौहान निवासी नगला मोती, थाना इकदिल, जनपद इटावा बताया। प्रीति ने कहा कि वह घर से नाराज होकर बिना बताए बांदा आ गई है।
तत्काल पिता रामदास को फोन पर सूचना दी गई। 4 जून को प्रीति के माता-पिता रेनू व रामदास थाना पहुंचे और बेटी की पहचान की। आवश्यक कार्रवाई के बाद प्रीति को माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया।
थाना प्रभारी ने प्रीति व परिजनों को समझाया कि ऐसी लापरवाही से परिवार की सुख-शांति भंग होती है। परिजनों ने जीआरपी बांदा की कार्यशैली की सराहना की।
टीम में शामिल थाना प्रभारी शेरे आलम, उ.नि. धीरेन्द्र सिंह, कां. अंकित कुमार, कां. दीपनारायण, म.कां. हिमांशू व म.हो.गा. सविता देवी।
