यातायात प्रभारी बांदा महेन्द्र प्रताप सिंह का मानवीय चेहरा: नाले में फंसी गाय को बचाकर पेश की मिसाल* 

Blog

 

अनिल सक्सेना की रिपोर्ट

 

जहां एक ओर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गौसेवा और पशु संरक्षण के लिए संकल्पित हैं, वहीं उनकी पुलिस टीम भी कानून व्यवस्था के साथ-साथ सामाजिक और मानवीय दायित्वों का निर्वहन पूरी संवेदनशीलता के साथ कर रही है।

 

इसी क्रम में यातायात प्रभारी महेन्द्र प्रताप सिंह ने अपनी टीम के साथ एक सराहनीय कार्य कर मानवता की मिसाल पेश की। ट्रैफिक चेकिंग एवं भ्रमण के दौरान पंडित दीन दयाल पुरम में उनकी नजर एक गाय पर पड़ी,जो नाले में फंसकर तड़प रही थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने तत्काल कार्यवाही की और यातायात कर्मियों की मदद से गाय को सुरक्षित बाहर निकलवाया।

गाय को बाहर निकालने के बाद उसे पानी पिलाया गया तथा पशु चिकित्सालय के डॉक्टर को सूचना देकर उसका स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। चिकित्सकीय जांच के बाद गाय पूरी तरह सुरक्षित एवं स्वस्थ पाई गई।

 

इस मानवीय कार्य की क्षेत्रवासियों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की। सच ही कहा गया है कि “मारने वाले से बचाने वाला बड़ा होता है।” यातायात प्रभारी महेन्द्र प्रताप सिंह और उनकी टीम से टीपी कृष्ण प्रताप सिंह ,सर्वेश, प्रशांत ने यह साबित कर दिया कि पुलिस केवल कानून की रखवाली ही नहीं करती, बल्कि जरूरत पड़ने पर मानवता और जीवों की सेवा में भी अग्रणी भूमिका निभाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *