सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित स्वास्थ्य शिविर में मरीजों की जांच करते स्वास्थ्यकर्मी।

 

,,        बृजेश उदैनियाँ की रिपोर्ट

*सेवा संकल्प अभियान में 233 मरीजों की हुई स्वास्थ्य जांच, 16 के बने आयुष्मान कार्ड*
जालौन। नगर पालिका परिषद जालौन में 6 एवं 7 अक्टूबर को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जालौन द्वारा विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन नगर पालिका प्रतिनिधि पुनीत मित्तल ने किया।
शिविर में खांसी, जुकाम, बुखार, दस्त, एसिडिटी, जोड़ों के दर्द सहित विभिन्न बीमारियों से पीड़ित मरीजों को चिकित्सकीय सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। इस दौरान मरीजों की एचआईवी, शुगर, ब्लड प्रेशर एवं हीमोग्लोबिन की जांच की गई तथा आवश्यकतानुसार दवाएं वितरित की गईं।
दो दिवसीय शिविर में कुल 233 मरीजों की जांच की गई। इनमें 16 आयुष्मान कार्ड बनाए गए, जबकि जांच के दौरान 18 डायबिटीज और 16 ब्लड प्रेशर के मरीज पाए गए।
शिविर का समापन दूसरे दिन सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा द्वारा किया गया। इस मौके पर डॉ. सहन बिहारी गुप्ता, विजय राव, काउंसलर प्रीति राठौर, आयुष्मान मित्र राघवेंद्र, फार्मासिस्ट शिवम सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *