“” बृजेश उदैनियाँ की रिपोर्ट
जालौन। नगर के एक मोहल्ला निवासी पीडित माँ ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर अपनी नाबालिग पुत्री को तलाशने की गुहार लगाई है। महिला के अनुसार उसकी करीब 15 वर्षीय पुत्री 3 अक्टूबर को घर से निकली थी, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद भी पता नहीं चलने पर 5 अक्टूबर को थाना जालौन में एफआईआर दर्ज कराई गई।
प्रार्थिनी ने आरोप लगाया कि, थाना सिरसा कलार के एक गाँव व्यक्ति उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर ले गया है। किशोरी कक्षा सात में पढ़ती थी। महिला ने पुलिस अधीक्षक से मामले में युवक के माता-पिता व परिवार के लोगों से पूछताछ करने तथा प्रार्थना पत्र में दिए गए मोबाइल नंबरों के आधार पर किशोरी की तलाश कराने की मांग की है।
महिला ने आशंका जताई कि उसकी पुत्री के साथ कोई अनहोनी न हो जाए। उसने पुलिस से किशोरी को जल्द बरामद कर सुरक्षित सुपुर्दगी में देने तथा मामले में आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
**रिपोर्ट,, बृजेश उदैनियाँ