बृजेश उदैनियाँ की रिपोर्ट
जालौन। अंतर्राष्ट्रीय कपास दिवस के मौके पर मंसूरी एकता मंच जालौन के प्रतिनिधिमंडल ने धुनकर आयोग के गठन समेत पांच सूत्रीय मांगों को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी उरई को सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से मंसूरी समाज की विभिन्न समस्याओं के समाधान और धुनकर आयोग के गठन की मांग प्रमुखता से उठाई गई। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि मंसूरी समाज लंबे समय से अपनी जायज मांगों को लेकर संघर्षरत है। सरकार को समाज की समस्याओं का संज्ञान लेकर शीघ्र आवश्यक कदम उठाने चाहिए।
इस मौके पर मंसूरी एकता मंच के जिलाध्यक्ष मुहम्मद इरशाद मंसूरी एडवोकेट, जिला कोषाध्यक्ष बैंकिंग अब्दुल गफूर फौजी, जिला कोषाध्यक्ष लेजर इमरान मंसूरी उर्फ कल्लू सुनार, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष जहूर बक्स मंसूरी, जिला प्रमुख सचिव रशीद मंसूरी, कोंच नगर अध्यक्ष वहीद मंसूरी, जालौन नगर अध्यक्ष सलमान मंसूरी, कोंच नगर अध्यक्ष आमिर मंसूरी, जिला सदस्य फजर मंसूरी, कोंच ब्लॉक अध्यक्ष अंसार मंसूरी सहित बसीर मंसूरी, शहीद मंसूरी, कमल हसन मंसूरी, आफताब मंसूरी, नूर मोहम्मद मंसूरी, रफीक मंसूरी, मुमताज मंसूरी समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग एवं मंसूरी एकता मंच के कार्यकर्ता मौजूद रहे।