श्रीमती सुनीता सिंह बनी महिला प्रकोष्ठ, की जिला महासचिव

Blog

सुशील कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

बाँदा। सवर्ण आर्मी के जिलाध्यक्ष  आर. के. द्विवेदी द्वारा समाजसेवी श्रीमती सुनीता सिंह को महिला प्रकोष्ठ, बाँदा का जिला महासचिव नियुक्त किया गया है।

इस अवसर पर श्री द्विवेदी ने कहा कि श्रीमती सुनीता सिंह लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाती आ रही हैं। उनके अनुभव, कार्यकुशलता एवं समाज के प्रति समर्पण को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

उन्होंने आशा ही नहीं, अपितु पूर्ण विश्वास व्यक्त किया कि श्रीमती सुनीता सिंह अपने दायित्वों का निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण भाव से निर्वहन करते हुए संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाएँगी तथा महिलाओं के हित में प्रभावी कार्य करेंगी।

नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दी !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *