अनिल सक्सेना की रिपोर्ट
सरदार बल्लभ भाई पटेल के 152 वी जयन्ती की पूर्व संध्या पर राष्ट्रीय एकता सदभावना बाइक मार्च का आयोजन पटेल सेवा संस्थान एवं बुन्देलखण्ड कूर्मि कल्याण समिति के तत्वावधान में सम्पन्न की गई। बाइक मार्च मुक्ति धाम रोड क्योटरा में स्थित पटेल संस्थान से प्रारम्भ हुई। और सरदार पटेल आक्सीजन पार्क नरैनी रोड बांदा में सरदार पटेल की स्मृति में पुष्पार्पण एवं द्वीप प्रज्ज्वलन के साथ सम्पन्न हुई। समापन के समय बुन्देलखण्डी लोकनृत्य दीवारी के राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता रमेश पाल के बच्चों द्वारा सम्पन्न की गई। आज इस बाइक मार्च में पूर्व सांसद आर के पटेल, जिला पंचायत सदस्य अरूण सिंह, नीरज प्रजापति, पटेल सेवा संस्थान के अध्यक्ष मुंगी प्रसाद पटेल सहित समस्त कार्यकारिणी एवं बुन्देलखण्ड कूर्मि क्षत्रिय कल्याण समिति से इस कार्यक्रम के संयोजक रमेश पटेल, महेन्द्र पटेल आदि वरिष्ठ जन मौजूद रहे। हजारों की संख्या में में सरदार पटेल के विचारों से प्रेरित ब्यक्ति बाइक मार्च का हिस्सा बने। तथा समाज सेवियों में अमितेन्द पटेल, अर्चना पटेल, चन्द्र सेन सिंह सहित सैकड़ों लोग प्रतिभाग करके कार्य क्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।