राघवेन्द्र शर्मा की विशेष रिपोर्ट
कोंच (जालौन)। कोतवाली कोंच क्षेत्र में युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस के अनुसार दिनांक 20 जनवरी 2026 को आवेदक द्वारा कोतवाली कोंच में तहरीर देकर सूचना दी गई थी कि उसकी 21 वर्षीय पुत्री को रिजवान मंसूरी उर्फ छोटू टाइगर, पुत्र रिजवान मंसूरी, निवासी मोहल्ला जवाहर नगर, कोतवाली कोंच, जनपद जालौन बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है।
सूचना के आधार पर कोतवाली कोंच पुलिस द्वारा तत्काल सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आरोपी रिजवान मंसूरी उर्फ छोटू टाइगर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया है।
अपहृता का चिकित्सीय परीक्षण कराए जाने के बाद बयान दर्ज कराने हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। मामले में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित है।
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी कोंच ने बताया कि प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए सभी आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और विवेचना नियमानुसार जारी है।
