* अनिल सक्सेना की रिपोर्ट
बांदा। भीषण गर्मी और नौतपा के चलते जनजीवन प्रभावित हो रहा है। तापमान 44 डिग्री के पार पहुंचने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में समाजसेवा की मिसाल पेश करते हुए जजी चौराहे पर समाजसेवी/व्यापारी होटल सारंग कॉन्टिनेंटल एवं प्रेस श्री इंडिया की ओर से संतोष साहू जी के सहयोग से राहगीरों के लिए शीतल जल एवं फलाहार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान रिक्शा चालकों, मजदूरों, राहगीरों और वाहन चालकों को ठंडा पानी, शरबत, पेठा, बिस्कुट और केले वितरित किए गए। चिलचिलाती धूप में लोगों ने रुककर राहत महसूस की और इस सामाजिक पहल की सराहना की।
इस अवसर पर एडीएम न्यायिक माया शंकर यादव, रामेन्द्र शर्मा अंतरराष्ट्रीय शूटर, समाजसेवी पत्रकार सुनील सक्सेना, पत्रकार श्री इंडिया सरोज त्रिपाठी, यातायात प्रभारी महेन्द्र प्रताप सिंह, टीएसआई इंद्रबली यादव, एडीएम स्टेनो शाकिर अली,अखिलेश शुक्ला, सीताराम गुप्ता धर्मेंद्र यादव, बुद्ध विलास, दीप यादव धर्मेंद्र यादव, शुभम् ,विनोद यादव आदि ने समाजसेवा के पुण्य कार्य पर अपना श्रम दान है।

उन्होंने कहा कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से यह सेवा कार्य सराहनीय है। उन्होंने बताया कि गर्मी रहने तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक जजी चौराहे पर शीतल जल एवं मौसमी फल वितरण किया जाएगा।
सभी ने राहगीरों को फलाहार एवं छबील वितरित कर मानव सेवा का संदेश दिया। आयोजकों ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि इस भीषण गर्मी में जरूरतमंद लोगों के लिए पानी एवं राहत सामग्री की व्यवस्था कर मानवता की सेवा में योगदान दें।
