अनिल सक्सेना की रिपोर्ट
बाँदा। बाँदा जिले के पेट्रोल पम्प 15 अक्टूबर 2026 को एक दिन की हड़ताल करेंगे। बाँदा पेट्रोलियम डीलर्स एसोसियेशन की बैठक में ०९.१०.२०२६, शुक्रवार को सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया।
यह हड़ताल मुख्यतः ₹2,000 से अधिक UPI भुगतान पर लगने वाले एम.डी.आर. (MDR) के विरोध में की जा रही है। इसके अलावा बाँदा जिला पंचायत द्वारा पेट्रोल पम्पों पर लगाए जा रहे विभव सम्पत्ति कर तथा लाइसेंस फीस की नोटिस और आर.सी. को वापस लेने, तथा एथेनॉल सम्मिश्रण को लेकर गाड़ियों में आने वाली समस्याओं की वजह से होने वाले मामले भी इसमें शामिल हैं।
बैठक में हुए निर्णयों की जानकारी देते हुए एसोसियेशन के अध्यक्ष प्रभाकर सिंह चंदेल एवं महासचिव अभिषेक कुमार गुप्ता ने बताया कि पेट्रोल पम्प व्यवसायी समुचित डीलर मार्जिन न मिलने के कारण पहले से ही अनेक नुकसानों से परेशान हैं। उसके बाद इस तरह के नए-नए नियमों को लादकर उन्हें पीड़ित किया जा रहा है, जिसके चलते उन्हें अनिवार्य रूप से आन्दोलन पर जाना पड़ रहा है।
एसोसियेशन ने बताया कि नगर से लेकर जनपद के दूरदराज इलाकों में स्थित सभी कम्पनियों (IOCL, BPCL, HPCL आदि) के पेट्रोल पम्प 15 अक्टूबर को सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक बंद रहेंगे।
इस दौरान एम्बुलेंस और पुलिस जैसी अति-अनिवार्य सेवाओं के लिए ईंधन की आपूर्ति बहाल रखी जाएगी।
बैठक में मुख्य रूप से हिमांशु शिवहरे (माँ तिलोचनी फिलिंग स्टेशन, ओरन), सन्तोष अग्रवाल (अग्रवाल पेट्रोलियम, बांदा), गणेश प्रसाद (नीलकंठ पेट्रोलियम), अनिल निगम (हमारा पम्प प्रभा, मटौंध), संकल्प अवस्थी (संकल्प फिलिंग स्टेशन), डॉ. शिवकरण रविदास (मोतीलाल फिलिंग स्टेशन, घूरी, बिसंडा), सुरेन्द्र सिंह (ओम शिव फिलिंग, बरघम बांदा), रजत गुप्ता (एस एंड जे फिलिंग, तिंदवारी बांदा), मुदित अग्रवाल (श्री मारनाथ फिलिंग स्टेशन), रत्नेश कुमार गुप्ता (इन्द्रा पेट्रोलियम, बांदा), सूरज त्रिपाठी (अर्काडिया पेट्रोल प्लाजा), आयुष यादव (सुखदेवी फिलिंग स्टेशन), आसिफ मजीद (मॉडरेट पेट्रोल प्लाजा), अर्जुन सिंह (कृष्णा फिलिंग स्टेशन), प्रवीन चौरसिया (छेदालाल एंड संस), दुर्गेश पटेल (पटेल फिलिंग स्टेशन), संतोष कुमार सिंह (सिंधुजा के.एस.के., कमासिन), आदित्य सिंह (श्री उत्तम फिलिंग स्टेशन), अनूप सिंह (एरा ऑटोमोबाइल्स, तिंदवारी), अमर सिंह (अमर सिंह फिलिंग स्टेशन), प्रांशू सोनी (सपना देवी के.एस.के.), विश्वास सिंह (विश्वास फिलिंग स्टेशन), योगेंद्र भदौरिया (भदौरिया फिलिंग स्टेशन), अजय कुमार (निर्मल फिलिंग), मनीष कुमार शुक्ला (दादा किसान सेवा केंद्र), सुरेन्द्र तिवारी (हीरालाल फिलिंग स्टेशन), शुभम (बाबा रामेश्वर फिलिंग), अमित अग्रवाल (ओम फिलिंग स्टेशन, ग्यारहमुगलिया), सुधीर सिंह (साईं फिलिंग स्टेशन, मवई) तथा मानस शुक्ला (बी. एल. शुक्ला एंड संस, बांदा) आदि उपस्थित रहे।
द