पीएम आवास योजना में गंडई नगर को करोड़ो की राशि मिली – संतोष पाण्डेय

   शिव शर्मा की रिपोर्ट

गंडई -नगर में गुरुवार को करोड़ो रूपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन हुआ। वार्ड क्रमांक 8 में अम्बेडकर पार्क के सामने करीब 2 घंटे विलम्ब से कार्यक्रम आरंभ हुआ। भूमिपूजन कार्यक्रम में सर्वप्रथम सांसद संतोष पाण्डेय एवं अतिथियों द्वारा भारत माता व छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर पूजा एवं माल्यार्पण किया । तत्पश्चात अतिथियों ने भूमिपूजन का शिलान्यास किया। कार्यक्रम के मंच पर अतिथियों का पुष्पहार से स्वागत किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार कुल 2 करोड़ 26 लाख 66 हजार के विकास कार्यों का भूमिपूजन हुआ। जिसमे वार्ड 1 के मुक्तिधाम विकास कार्य के लिए 49.41 लाख रूपये, वार्ड 5 सांस्कृतिक भवन रिनोवेशन कार्य हेतु 9.96 लाख रूपये, वार्ड 11 सार्वजानिक मंगल भवन के मरम्मत कार्य के लिए लिए 15. 22 लाख रूपये, वार्ड 14 में पानी टंकी निर्माण कार्य के लिए 42. 55 लाख रूपये, वार्ड 15 में मरार समाज के भवन में आहता निर्माण के लिए 5 लाख रुपए, पाईप लाईन विस्तारीकरण के लिए 49.03 लाख रूपये, एमआरएफ के नवीनीकरण एवं मशीनीकरण स्थापना व कम्पोस्ट संयंत्र निर्माण संयंत्र के लिए 55.45 लाख रूपये की राशि खर्च किया जाएगा।

सांसद संतोष पाण्डेय ने कहा कि गंडई में मैं परीक्षा दिलाने आता था। गंडई में बांस का व्यापार था। गंडई का व्यापार बहुत पुराना है। गंडई में पीएम आवास 2 हजार 6 सौ आवास बन चुका है। सांसद संतोष पाण्डेय ने विस्तारपूर्वक विकास कार्यों की जानकारी दी है। विकास कार्यों की माँग चलती रहेगी। सांस्कृतिक भवन का निर्माण जरूरी है।

जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने कहा कि विकास कार्यों के लिए योजना को स्वीकृत करते समय स्थल चयन का महत्वपूर्ण स्थान है। शहर में सबसे जरूरी मंगल भवन है जिससे गरीबों को सस्ते दर पर मिल सके। इसके अलावा सड़क भी जरूरी आवश्यकता है। सड़क बनने में योजना के बाद 1 साल लगते है। जिले में नवोदय विद्यालय गंडई में खुलेगा। सब्जी मार्केट, बस स्टैंड, उद्यान कैसे अच्छा बने इसके लिए प्रयास करने की आवश्यकता है। सांसद ने कहा कि गंडई में सर्वसुविधायुक मंगल भवन का प्रस्ताव मुख्यमंत्री जी के पास रखूंगा।

नगर पंचायत अध्यक्ष गंडई लाल टारकेश्वर शाह खुशरो ने कहा कि गंडई के विकास के बात होता है तब दलगत राजनीति से ऊपर उठकर कार्य होना चाहिए। सांसद जी के द्वारा गंडई को अविस्मरणीय सौगात मिले यही अपेक्षा है। नगर पंचायत गंडई के पूरे पार्षद विकास कार्यों के लिए प्रयास कर रहे है। मै एक सर्वसुविधायुक मंगल भवन के निर्माण की मांग सांसद जी से करता हूं।

कार्यक्रम में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष टेकन देवांगन, सांसद प्रतिनिधि राकेश ताम्रकार, जिला पंचायत प्रतिनिधि खम्हन ताम्रकार, धरमु पटेल, एल्डरमैन अशोक देवांगन, तामेश्वर साहू, अशोक पटेल, राकेश निषाद, एल्डरमैन राकेश जायसवाल, सावंत देवांगन, यतीश कुंजम, प्रकाश पटेल, राजू जायसवाल, दिनेश भट्ट, भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश ठाकुर, संजय राजपूत, सीएमओ अविनाश देवांगन, अभियंता विजय कपूर, किंशुक यादव आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *