नागरिको की समस्या के समाधान हेतु रेलवे प्लेटफार्म 2 पर रास्ते की मांग

 

 मंदसौर/नाहरगढ(तुलसीराम राठौर)–पटरी पार क्षेत्र में लगभग 40 हजार नागरिक निवास करते है और 45 से अधिक कालोनियां इस क्षेत्र में विकसित हो चुकी है अनेक कालोनियां लगातार विकसित हो रही है जिससे आने वाले समय में बड़ी संख्या में और को अधिक नागरिक इस क्षेत्र में निवास करेंगे बडी लाइन मंदसौर में लाने से लेकर, दोनों अंडरब्रिज निर्माण होने तक इस क्षेत्र की जनता का आंदोलन के माध्यम से महत्वपूर्ण योगदान रहा है इस क्षेत्र को विकसित करने में यहां के नागरिकों ने कई परेशानिया देखा है और अनेक संघर्ष किए है वर्तमान में मंदसौर रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म दो पर पटरी पार निवासियों के लिये कोई रास्ता नहीं दिया गया है जिसके परिणामस्वरूप यहां के नागरिकों, वृद्धों, बच्चो को अनेक परेशानियों का सामना करना पढ़ रहा है इस समस्या के समाधान हेतु पूर्व पार्षद विजय गुर्जर ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, लोकसभा सांसद सुधीर गुप्ता, राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर से मांग करी है।
विजय गुर्जर ने मांग करते हुए बताया है कि लगभग 40 हजार से अधिक आबादी पटरी के इस पार निवास करती है और दिन प्रतिदिन इस क्षेत्र में निवास करने वाले की संख्या बहुत तेजी से इस क्षेत्र में बढ़ रही है नए मंदसौर का विकास बहुत तेजी से
लगातार पटरी के इस पार हो रहा है परिणाम स्वरूप यह समस्या इस क्षेत्र के लिए बहुत बड़ी समस्या बनकर सामने आ रही है इस क्षेत्र में रहने वाले बुजुर्ग, बच्च , बीमार, महिलाओ के साथ ही इस क्षेत्र में निवास करने वाले पटरी पार के नागरिकों को इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है स्टेशन पर प्लेट फार्म नंबर 2 पर कोई रास्ता नहीं होने के कारण लोगों को चढ्ने, उतरने में असमर्थता होती है साथ ही कई बार बुजुर्ग, बच्चे महिला गिर जाते है इस क्षेत्र में आवागमन के साधन भी सुलभ नहीं है अंडरब्रिज में हमेशा पानी भरा रहने के कारण पैदल निकलने में भी परेशानी होती है इस तरह कई समस्याओं का सामना इस क्षेत्र के नागरिकों को करना पड है। इन समस्याओं के समाधान हेतु मंदसौर रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर दो पर रास्ता दिए जाने की अत्यंत आवश्यकता है। अंत में विजय गुर्जर ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, लोकसभा सांसद सुधीर गुप्ता, राज्यसभा सांसद बंसीलाल गुर्जर से मांग करी है कि नागरिकों की इस गंभीर समस्या को देखते हुए रेलवे के अधिकारी को निर्देशित कर इस क्षेत्र में आवागमन हेतु मंदसौर रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 2 पर रास्ता देने की कार्यवाही कराई जाए ताकि पटरी पार के नागरिकों को हो रही परेशानियों से मुक्ति मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *