पुलिस थाना यातायात नीमच ने यात्री बस में लगेज ढोने वाली बस एवं ब्लैक फिल्म लगे हुए वाहन चालको एवं नाबालिग वाहन चालक के विरूद्व की गई कार्यवाही

Blog

नीमच/नाहरगढ(तुलसीराम राठौर)— पुलिस अधीक्षक नीमच राजेश व्यास , अति. पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसोदिया, नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान के निर्देशन में दिनांक 13.05.26 को थाना प्रभारी यातायात सोनू बडगुर्जर, यातायात टीम सहायक उप निरीक्षक भाटी ,प्रधान आरक्षक दिनेश कर्णिक ,गोपाल मालवीय द्वारा बस स्टैंड क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान अशोक ट्रेवल्स बस क्र एनएल 02 बी 3058 में यात्री बस में छत पर भारी मात्रा में लगेज भरा हुआ था, यातायात टीम द्वारा बस को जप्त कर कार्रवाई की जाकर जुर्माना वसूल किया गया। एवं शहर में चल रही ब्लैक फिल्म की चार पहिया वाहनों की ब्लैकक फिल्म निकालकर चालानी कार्यवाही की गई एवं नाबालिग बच्चों द्वारा वाहन चलाने पर उनके परिजनों को थाने पर बुलाकर वाहन न चलाने देने के संबंध में हिदायत दी गई उक्तक कार्यवाही के दौरान कुल 42 चालान समंस शुल्क 19200 रूपये वसुल किया गया ।

 

अपील – यातायात पुलिस आमजन से अपील करती है, कि बस संचालक यात्री वाहन बसों मे लगेज का परिवहन नही करे एवं बसों के सभी दस्ता वेज पूर्ण रखे एवं यातायात के नियमों का पालन करे आपका सहयोग ही हमारा प्रयास है ।

फोटो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *