संस्कृत सप्ताह के अंतर्गत तिलक करण मंगलमय का आयोजन

 

मंदसौर/नाहरगढ(तुलसीराम राठौर)--संस्कृत सप्ताह के अंतर्गत तिलक करण मंगलमय का आयोजन किया गया । वदतु वदतु संस्कृत भाषा। जयतु जयतु संस्कृत भाषा।
संस्कृत केवल एक भाषा नहीं, बल्कि भारत की प्राचीन ज्ञान, संस्कृति, संस्कार एवं गौरवशाली परंपरा की संवाहक है। संस्कृत के संरक्षण, संवर्धन एवं जन-जन तक इसके गौरव को पहुँचाने के संकल्प के साथ संस्कृत सप्ताह के प्रारंभ दिवस पर मंदसौर के गांधी चौराहे पर आयोजित तिलककरण एवं शुभकामना संदेश कार्यक्रम में उपस्थित होकर सभी संस्कृतप्रेमी एवं संस्कृतानुरागी बंधु-भगिनियों को तिलक लगाकर संस्कृत सप्ताह की हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। इस अवसर पर पूज्य संतगण, संस्कृत भारती के पदाधिकारीगण, कार्यकर्ता साथी एवं संस्कृतानुरागी बंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।आइए हम सभी संस्कृत भाषा के गौरव को जन-जन तक पहुँचाने और अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी से जोड़ने का संकल्प लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *