स्नातक व परास्नातक द्वितीय सेमेस्टर का परीक्षाफल घोषित

 

 अनिल सक्सेना की रिपोर्ट

बांदा। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध राजा देवी डिग्री कॉलेज (आटोनॉमस) में शिक्षण सत्र 2025-26 स्नातक व परास्नातक के विभिन्न पाठ्यक्रमों के द्वितीय सेमेस्टर का परीक्षाफल घोषित कर दिया गया।
नरैनी रोड स्थित राजा देवी डिग्री कालेज (आटोनॉमस) में शुक्रवार को शिक्षण सत्र 2025-26 स्नातक व परास्नातक के विभिन्न पाठ्यक्रमों के द्वितीय सेमेस्टर का परीक्षाफल घोषित कर दिया गया। महाविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि बीए द्वितीय सेमेस्टर, बीएससी द्वितीय सेमेस्टर, बीकॉम द्वितीय सेमेस्टर, बीएससी (गृहविज्ञान) द्वितीय सेमेस्टर, बीबीए (हेल्थ केयर) द्वितीय सेमेस्टर, एमए (अर्थशास्त्र) द्वितीय सेमेस्टर, एमए (इतिहास) द्वितीय सेमेस्टर, एमए (गृहविज्ञान) द्वितीय सेमेस्टर, एमए (समाजशास्त्र) द्वितीय सेमेस्टर, एमए (शिक्षाशास्त्र) द्वितीय सेमेस्टर, एमए (हिंदी) द्वितीय सेमेस्टर, एमए (राजनीति विज्ञान) द्वितीय सेमेस्टर, एमए (अंग्रेजी) द्वितीय सेमेस्टर, एमकाम द्वितीय सेमेस्टर, एमएससी (रसायन विज्ञान) द्वितीय सेमेस्टर, एमएससी (गणित) द्वितीय सेमेस्टर, एमएससी (जंतु विज्ञान) द्वितीय सेमेस्टर, एमएससी (भौतिक विज्ञान) द्वितीय सेमेस्टर, एमएससी (वनस्पति विज्ञान) द्वितीय सेमेस्टर परीक्षाफल महाविद्यालय की बेवसाइट rddcbanda.in पर उपलब्ध है। बताया कि अगले माह पहली से 14 अगस्त तक तृतीय सेमेस्टर में प्रवेश होंगे। प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद 16 अगस्त से नया शिक्षा सत्र शुरू होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *