*सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए डॉ. पीयूष मिश्रा सम्मानित*

   अनिल सक्सेना की रिपोर्ट

          बांदा। सड़क सुरक्षा जागरूकता के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय कार्य करने के लिए डॉ. पीयूष मिश्रा, मंडलीय समन्वयक/मास्टर ट्रेनर (सड़क सुरक्षा), चित्रकूट धाम मंडल, बांदा को सोमवार, 29 सितंबर 2026 को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यालय संयुक्त शिक्षा निदेशक, शिक्षा भवन, झांसी में आयोजित सम्मान समारोह में उप परिवहन आयुक्त, झांसी परिक्षेत्र संजय सिंह, संयुक्त शिक्षा निदेशक, झांसी मंडल/चित्रकूट धाम मंडल राजेश कुमार वर्मा तथा संभागीय परिवहन अधिकारी, झांसी मंडल राजेश कुमार वर्मा द्वारा डॉ. पीयूष मिश्रा को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

इस अवसर पर अधिकारियों ने सड़क सुरक्षा के प्रति डॉ. पीयूष मिश्रा द्वारा किए जा रहे अनवरत जनजागरूकता कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए आम जनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना अत्यंत आवश्यक है। डॉ. मिश्रा द्वारा सड़क सुरक्षा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए किए जा रहे प्रयास इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
बांदा जनपद से अपर पुलिस अधीक्षक श्री शिवराज, आरटीओ परिवहन श्री सौरभ कुमार,आरटीओ प्रवर्तन श्री उदयवीर सिंह,एआरटीओ श्री श्यामलाल,जिला सड़क सुरक्षा समन्वयक समिति सदस्य श्री सुनील सक्सेना, यातायात प्रभारी महेन्द्र प्रताप सिंह, पीटीओ वीरेन्द्र राजभर, पीटीओ चंदन पांडेय आदि ने इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई प्रेषित की।
सभी अपेक्षा व्यक्त की कि डॉ. पीयूष मिश्रा भविष्य में भी इसी उत्कृष्ट सोच एवं समर्पण के साथ सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में कार्य करते रहेंगे तथा आम जनमानस में यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूकता की भावना का निरंतर संचार करेंगे।

उन्होंने कहा कि शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा अभियान से जोड़कर बेसिक शिक्षा विभाग से लेकर उच्च शिक्षा विभाग तक इस मिशन को घर-घर पहुंचाने का प्रयास किया जाना चाहिए, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाई जा सके और सुरक्षित यातायात की संस्कृति विकसित हो।

सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. पीयूष मिश्रा ने सड़क सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि जनजागरूकता के माध्यम से सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे तथा शिक्षण संस्थानों को इस अभियान का सशक्त माध्यम बनाया जाएगा।

समारोह के अंत में उपस्थित अधिकारियों ने डॉ. पीयूष मिश्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में उनके निरंतर योगदान की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *