*बाँदा के शिक्षक-कवि दीनदयाल सोनी ‘स्वर्ण’ एवं हास्य कवि चंद्रप्रकाश व्यथित को मथुरा में मिला हिन्दी भक्त सम्मान*

अनिल सक्सेना की रिपोर्ट

प्रेरणा हिन्दी प्रचारिणी सभा द्वारा मथुरा के श्री देव संस्कृति सभागार में आयोजित राष्ट्रीय हिन्दी सम्मेलन एवं अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में बाँदा जिले के शिक्षक, कवि, चित्रकार एवं उद्घोषक *दीनदयाल सोनी “स्वर्ण”* और हास्य कवि *चंद्रप्रकाश व्यथित* को हिन्दी भाषा एवं साहित्य में उल्लेखनीय योगदान हेतु *”हिन्दी भक्त सम्मान 2026″* से सम्मानित किया गया।
दीनदयाल सोनी “स्वर्ण”चित्राक्षर’ विधा के प्रवर्तक हैं।और उनकी प्रमुख ‘काव्य रत्न’* कविता संग्रह में प्रकाशित हैं। वे खड़ी हिन्दी भाषा में रचनाएँ करते हैं तथा मंच संचालन में सिद्धहस्त हैं। उनकी रचनाएँ आकाशवाणी छतरपुर से प्रसारित होती रही हैं।
*सम्मेलन में उपस्थित प्रमुख कवि-साहित्यकार:*
कार्यक्रम में डॉ. राजीव कुमार पाण्डेय, दीनदयाल तिवारी ‘बेताल’, निरंजन द्विवेदी ‘वत्स’, मेघा अग्रवाल, सोनिया नायडू, प्रभा बच्चन श्रीवास्तव, डॉ. सुषमा खरे, नितिन शर्मा ‘नीति’, वीरेन्द्र फौजी ‘अलबेला’, मृत्युंजय उपाध्याय ‘नवल’, विनय कुमार झा, राजकुमारी रैकवार ‘राज’, सरस्वती मल्लिक, सीमा शर्मा सहित देश भर के कवियों ने काव्य पाठ कर राष्ट्रभाषा हिन्दी का मान बढ़ाया।
कार्यक्रम का संचालन भैरु सुनार (मनासा) एवं प्रदीप मिश्र ‘अजनबी’ (दिल्ली) ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. धर्म प्रकाश वाजपेयी एवं डॉ. राधेश्याम दुबे ‘श्याम फतनपुरी’ उपस्थित रहे। अध्यक्षता प्रभा बच्चन श्रीवास्तव (जबलपुर) ने की। संस्थापक कवि संगम त्रिपाठी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. लाल सिंह किरार ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *