गुर्जर बर्डिया /नाहरगढ (तुलसीराम राठौर)–
भाजपा प्रदेश एवं जिला निर्देशानुसार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस(21जून )के अवसर पर भाजपा गुर्जरबर्डीया मंडल ने गांव गुर्जरबर्डीया स्थित सांदीपनी विद्यालय में प्रातः 6 बजे योग शिविर का कार्यक्रम में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वक्तव्य को सुना एवं योग किया।
इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष बसंत शर्मा, मण्डल अध्यक्ष भेरूलाल सेन भटाना ,
मंडल महामंत्री हीरालाल मालवीय, मंडल उपाध्यक्ष दशरथ जाट, उपाध्यक्ष राजेंद्र राठौर, उपाध्यक्ष भेरूलाल पाटीदार, मंडल मंत्री ओम पाटीदार, मंडल मंत्री एवं सरपंच प्रतिनिधि शांतिलाल गुर्जर, वरिष्ठ नेता रामचंद्र वर्मा,वासुदेव सेन,मीडिया प्रभारी सोनू बन्ना सहसंयोजक अर्जुन धनगर , कारूलाल पाटीदार व सांदीपनी विद्यालय शिक्षक दशरथ पाटीदार सहित विद्यालय परिवार,आयुष विभाग मनोज सहित समस्त कर्मचारी, स्कूल के विद्यार्थी, सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
