मोहला में कृषि विभाग के कार्यालय भवन निर्माण के लिए भूमि आवंटन का प्रस्ताव, 21 अक्टूबर तक दावा-आपत्ति आमंत्रित*

     शिव शर्मा की रिपोर्ट

मोहला,। जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में कृषि विभाग के कार्यालय भवन निर्माण के लिए भूमि आवंटन की प्रक्रिया जारी है। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी के न्यायालय में ग्राम माडिंग पिडिंग धेनू स्थित भूमि के आवंटन को लेकर प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, उप संचालक, कृषि जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी द्वारा कार्यालय भवन निर्माण के लिए पूर्व में आवंटित खसरा नंबर 357/2, रकबा 0.102 हेक्टेयर के स्थान पर ग्राम माडिंग पिडिंग धेनू, पटवारी हल्का नंबर 10, तहसील मोहला स्थित खसरा नंबर 327 की कुल 0.4000 हेक्टेयर भूमि में से 0.097 हेक्टेयर भूमि आवंटित करने का निवेदन किया गया है।
इस प्रस्तावित भूमि आवंटन के संबंध में यदि किसी व्यक्ति अथवा संस्था को कोई दावा-आपत्ति प्रस्तुत करनी है, तो वे स्वयं अथवा अपने अधिवक्ता के माध्यम से 21 अक्टूबर 2026 को कार्यालयीन समय में न्यायालय तहसीलदार, मोहला में उपस्थित होकर अपना दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। जारी इश्तहार के अनुसार, निर्धारित तिथि के बाद प्रस्तुत दावे-आपत्तियों पर विचार एवं सुनवाई नहीं की जाएगी। संबंधित इश्तहार 5 अक्टूबर 2026 को न्यायालय की पदमुद्रा एवं हस्ताक्षर सहित जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *