आर्ट ऑफ लिविंग चैरिटेबल ट्रस्ट ने समाजसेवी को किया सम्मानित

 अनिल सक्सेना की रिपोर्ट

 

 अल सक्सेना की रिपोर्ट

 अनिल सक्सेना की रिपोर्ट

बांदा। आर्ट आफ लिविंग चैरिटेबल ट्रस्ट (कानपुर) ने आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर के 70वें जन्मदिन पर आयोजित गुमनाम नायक सम्मान समारोह के दौरान पिछले कई सालों से जिले में लावारिस शवों का अंतिम संस्कार करने पर समाजसेवी को सम्मानित किया। ट्रस्ट पदाधिकारियों ने उनकी इस समाजसेवा की जमकर सराहना करते हुए अन्य लोगों से प्रेरणा लेकर समाजसेवा का आह्वान किया।

कानपुर के मर्चेंट चेंबर हाल में बुधवार को आर्ट ऑफ लिविंग चैरिटेबल ट्रस्ट ने आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर का 70वां जन्मदिन उत्साह के साथ मनाया। इस मौके पर आयोजित गुमनाम नायक सम्मान समारोह के दौरान प्रदेश में समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट करने वाले समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। कानपुर के मंडल आयुक्त के.विजेंद्र पांडियन और विधान परिषद सदस्य अरुण पाठक ने लावारिस के वारिस के नाम से विख्यात और लावारिस शवों का अंतिम संस्कार करने वाले समाजसेवी अमित सेठ भोलू को सम्मानित किया। ट्रस्ट सदस्य हितेश अग्रवाल और दीपक गर्ग ने उनकी इस समाजसेवा की सराहना की। उनकी इस समाजसेवा से प्रेरणा लेकर लोगों से समाजसेवा का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *