अनिल सक्सेना की रिपोर्ट
बांदा। सम्पूर्ण दुनिया को मानवीयता, प्रेम, करूणा और शान्ति सहित सुर्दशन क्रिया एवं ध्यान का उपहार प्रदान करने वाले आर्ट ऑफ लिविंग के प्रणेता परम पूज्य गुरूदेव श्री रविशंकर जी के 70वें अवतरण दिवस के उपलक्ष्य में आज दिनांक 13.05.2024 को संध्याकाल 7 बजे से हार्पर क्लब बाँदा में गुरू पूजा, भजन संध्या एवं भण्डारे का आयोजन आर्ट ऑफ लिविंग बाँदा परिवार द्वारा आयोजित किया गया है जिसमें कानपुर से पधारी भजन गायिका श्रीमती कविता तिवारी द्वारा गुरूदेव के भजनों के माध्यम से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया साथ ही श्रीमती मानसी मिश्रा, श्रीमती प्रियंका भारद्वाज, सुश्री छाया सिंह ने भी अपने प्रस्तुतियां दी। वाद्ययंत्रों के माध्यम से संगीत सरिता प्रसारित करने में श्री धनंजय सिंह की टीम का अभूतपूर्व सहयोग रहा। इसके पूर्व गुरूदेव के अवतरण दिवस की पूर्व संध्या पर उनके अनुयायिओं द्वारा वृद्धा आश्रम नरैनी रोड़, बाँदा में फल आदि का वितरण किया गया वहाँ पर संकीर्तन किया गया। सम्पूर्ण आयोजन में श्री रामकिशोर शिवहरे, श्रीमती शोभा चौहान, श्रीमती नीता ओमर, डॉ दीपेन्द्र मिश्र, श्री विजय ओमर,अरूण नारायण सिंह, श्रीमती प्रभा यादव एवं रामेंद्र शर्मा अभिषेक मिश्र ममता मिश्रा आदि का उल्लेखनीय सहयोग लगभग 4 सैकड़ा महिलाओं, पुरूषों ने आयोजन में भाग लिया।
