नाहरगढ़ में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न, 150 से अधिक मरीजों का हुआ परीक्षण

Blog

 

   नाहरगढ़(तुलसीराम राठौर)— स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। HelpAge India एवं IFFCO MC के संयुक्त तत्वावधान में नाहरगढ़ में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग डेढ़ सौ मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
शिविर के दौरान मरीजों की ब्लड शुगर एवं हीमोग्लोबिन जांच की गई तथा सभी को निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। इसके साथ ही बुजुर्गों को स्टिक, वॉकर, नी कैप एवं हॉट वॉटर बैग भी वितरित किए गए।
स्वास्थ्य शिविर में डॉ. जय सिंह (जनरल फिजिशियन), डॉ. मोनिका (दंत रोग विशेषज्ञ), डॉ. अरविंद पाटीदार (हड्डी रोग विशेषज्ञ) एवं डॉ. रानी (स्त्री रोग विशेषज्ञ) द्वारा मरीजों का परीक्षण कर परामर्श दिया गया।
कार्यक्रम में Helpage india से संस्कृति खरे (राज्य प्रमुख) एवं वेणु पिल्लई (कार्यक्रम प्रबंधक) विशेष रूप से भोपाल से उपस्थित रहे। साथ ही गोपाल राठौर प्रशासक सहकारी संस्था नाहरगढ़,इफको एमसी से मोनू एवं सहकारी संस्था नाहरगढ़ से पवन जैन अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे।उक्त शिविर में समाजसेवी यू.एस.नरवरिया का विशेष मार्गदर्शन रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *