शिव शर्मा की रिपोर्ट
राजनांदगांव जिले के ऑडिटोरियम में आयोजित कृषक उन्नति योजना अंतर्गत आदान सहायता राशि वितरण समारोह उस समय अव्यवस्था का शिकार हो गया, जब कृषि मंत्री राम विचार नेताम का भाषण चल रहा था और हॉल की कुर्सियां खाली होने लगीं।
कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री व जनप्रतिनिधि भी मंच पर मौजूद थे, लेकिन इसके बावजूद व्यवस्थाएं पटरी पर नहीं दिखीं।
सूत्रों के अनुसार बाहर भोजन शुरू होने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में किसान हॉल से बाहर निकल आए। हालात तब और बिगड़े जब अधिकारियों ने खाना बंद कर किसानों को वापस अंदर भेजने की कोशिश की।
कृषि विभाग की कमजोर व्यवस्था के चलते कार्यक्रम की गरिमा पर सवाल खड़े हो गए हैं। किसानों में नाराजगी साफ देखी गई और आयोजन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
