*कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में डाले गये एम एल सी के वोट*

                      अभिवादन एक्सप्रेस 

 सनत कुमार  बुधौलिया

कोंच  ( konch)। झांसी प्रयागराज, झांसी विधान परिषद स्नातक क्षेत्र के   निर्वाचन को लेकर कोंच तहसील में  बनाए गये   बूथों पर पुलिस की सजग निगरानी में   और चाक चौबंद व्यवस्था देखने को मिली।  कोंच के   तहसील कार्यालय में दो बूथो का निर्माण किया गया था वही ,, विकास खंड कार्यालय में बूथ नंबर 236 का निर्माण किया गया था  इसके साथ ही नदीगांव में भी बूथ नम्बर 238   का निर्माण किया गया था, जिनमें चुनाव को लेकर स्नातक मतदाताओं में सुबह से ही काफी   गहमा गहमी देखी गयी।।

सभी बूथों पर  मतदान सुबह आठ बजे से शुरू हो गया था और शाम चार बजे तक चला। बूथ नम्बर 234 पर कम 556 मतदाता थे जिनमें 306 मतदाताओं ने अपने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बूथ नम्बर 235 पर कुल मतदाता 597 थे जिनमें 303 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया । बूथ नम्बर 236 पर कुल मतदाता 800 थे जिनमें 465 मतदाताओं ने अपने अपने वोट डालें।नदीगांव में भी बूथ नम्बर 238 पर 341 मतदाता थे जिनमें 200 मतदाताओं ने अपने अपने मत दिये। इस चुनाव में खास बात यह देखी गई है कि बूथों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था थी मतदान करने आये मतदाता ओ को बूथ पर कुछ भी न ले जाने दिया गया। और कई मतदाताओं से सर्च को लेकर बहसाबाजी भी होती रही। लेकिन किसी मतदाता को कुछ भी नहीं ले जाने दिया केवल मतदान पर्ची और आधार कार्ड ही ले जाने दिया गया।

इस चुनाव में एसडीएम अभिनव कुमार यादव तहसीलदार मनोज कुमार सीओ परमेश्वर प्रसाद कोतवाल निगबेंद्र प्रताप सिंह एसएसआई विमलेश कुमार अतिरिक्त इंकपेक्टर अरुण कुमार यादव क्राइम इंस्पेक्टर कमता प्रसाद उरई लाइन से आये इंस्पेक्टर अजय कुमार पाठक दरोगा राजेश सिंह दरोगा अशोक वर्मा दरोगा हरिश्चंद पाल दरोगा भीष्म पाल सिंह दरोगा शुभम परमार दरोगा सुमित पांडेय दरोगा अभिषेक सिंह दरोगा कल्बे पतंजन दरोगा अवधेश सिंह दरोगा बृज मोहन सिंह दरोगा शिव नारायण वर्मा दरोगा राकेश कुमार पटेल महिला सब इंस्पेक्टर भारतीय सिंह महिला सिपाही जानवी यादव दिवान अभिषेक भदोरिया सिपाही अनिल कुमार भूपेंद्र पाल शुभम पाल बलराम दिगंबीर सिंह दानिश कुरैशी दीपक कुमार सत्येंद्र सिंह धीरज कुमार हृदेश पटेल राहुल कुमार निखिल अमित कुमार सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा । इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ओर टेंट लगाया गया जिनमें मतदाताओं के लिये मतदाता सूची और पर्ची दी जा रही थी जिनमें भाजपा नगर अध्यक्ष अंजू अग्रवाल नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता सुनील लोहिया शम्भू दयाल स्वर्णकार   अशोक सिंह गुर्जर सभासद, नरेश कुशवाहा सभासद, अनिल वर्मा अवध यादव रविन्द्र रायकवार रोहित राठौर , राजेंद्र दुबे विज्ञान सिरोठिया ओम शंकर अग्रवाल राघवेंद्र निरंजन राहुल वर्मा शिवम बजाज मनीष नगरिया आनंद सकेरे सभासद राहुल बाबू अग्रवाल सौरभ पुरवार अंचल बिलैया दीपक गर्ग कुंवर नरसिंह गहरवार एडवोकेट मयंक मोहन गुप्ता , परशुराम वर्मा आदि पार्टी नेता मौजूद रहे। वहीं समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डा मानसिंह यादव के वस्ते पर समाजवादी पार्टी के नेता पं अनिल वेद एडवोकेट नगर अध्यक्ष अमित यादव महिला सभा की प्रदेश सचिव ममता   सभासद मनोज इकड़या , छात्र सभा के जिलाध्यक्ष रामानंद कुशवाहा छात्र सभा के प्रदेश सचिव मुलायम सिंह कुशवाहा चंद्रपाल पटेल भदेवरा संजीव तिवारी एडवोकेट रामशरण कुशवाहा एडवोकेट कांग्रेस नगर अध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी कांग्रेस नेता विनोद कुशवाहा, ललिया महाराज सहित तमाम पार्टी नेता बैठे रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *