मंदिर जाने निकली 16 वर्षीय किशोरी रहस्यमय ढंग से लापता, परिजनों में मचा कोहराम*

Blog

 

  प्रदीप दीक्षित की रिपोर्ट

उरई (जालौन)।      नदीगांव थाना क्षेत्र के रूपपुरा गांव से एक 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी के अचानक लापता हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि किशोरी घर से मंदिर जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन देर तक वापस नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका।

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार वालों ने मध्यप्रदेश निवासी एक युवक पर किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का गम्भीर आरोप लगाते हुए नदीगांव पुलिस को लिखित तहरीर दी है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए नदीगांव थाना प्रभारी शशिकांत चौहान ने तत्काल सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम किशोरी की तलाश में जुटी हुई है और संदिग्ध युवक की भी तलाश की जा रही है।

फिलहाल यह मामला जनपद जालौन के नदीगांव थाना क्षेत्र के रूपपुरा गांव का बताया जा रहा है, जहां किशोरी के लापता होने से पूरे गांव में चिंता और बेचैनी का माहौल बना हुआ है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *