संजीत /नाहरगढ(तुलसीराम राठौर)-– हज़रत मौहम्मद पैगम्बर साहब 1501 वाँ का जन्म उत्सव हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। बुधवार सुबह जामा मस्जिद से जुलूस शुरू हुआ जो सदर बाजार, बस स्टैंड होते हुए मदरसा परिसर पहुंचा जहां नन्हें मुन्हे बच्चों ने धार्मिक व पैगम्बर साहब के ऊपर कलाम पेश किए उसके पश्चात कार्यक्रम का समापन हुआ। जुलूस का जगह-जगह स्वागत किया गया जुलूस में नन्हे बच्चे हज़रत पैगम्बर साहब के नारे लगाते हुए चल रहे थे जुलूस का भीम आर्मी जिला अध्यक्ष मंगलेश सूर्यवंशी, कांग्रेस नेता राजेंद्र पटवा, सरपंच जुल्फिकार मेव तथा अन्य समाजजनों द्वारा साफा बांधकर शाल ओढ़ाकर फुल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया जुलूस में बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए नाहरगढ़ पुलिस ने सुरक्षा व यातायात व्यवस्था संभाली । अंजुमन कमेटी द्वारा पत्रकारो तथा नाहरगढ़ थाना स्टाफ व एन आर एस सदस्यों का स्वागत भी किया गया। समीपस्थ ग्राम संजीत मगरा पर भी पैग़म्बर मोहम्मद साहब के जन्मदिवस ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर समाजजनों द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी परंपरागत रूट से जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजनों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया, जुलूस का कई जगह भव्य स्वागत कर बच्चों मिठाई वितरित की गई। कौमी एकता का संदेश देते हुए ग्राम के मेघवाल सूर्यवंशी समाजजनों द्वारा ग्राम के सदर,मौलाना साहब सहित कमेटी के सदस्यों का साफ़ा बांधकर स्वागत कर बच्चों को मिठाई बांटी गई।यह जानकरी मंगलेश सूूर्यवंशी ने दी ।