अज्ञातकारणों से आत्महत्या के उदेश्य से दवाईयों के ओवर डोज लेकर पानी की टंकी पर चढ़े युवक को, डायल-112 जवानों ने समझाईश देकर सुरक्षित नीचे उतारा और काउन्सलिंग उपरांत अस्पताल पहुंचाया

Blog

नीमच/मंदसौर(तुलसीराम राठौर)–नीमच के थाना जीरन क्षेत्र में एक युवक आत्महत्या के उदेश्य से पानी की टंकी पर चढ़ गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 14-04-2026 को सुबह 09:00 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल जीरन थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक ब्रह्मानंद भाटी एवं पायलेट मनीष राठौर ने मौके पर पहुँचकर बताया कि एक युवक आत्महत्या के उदेश्य से पानी की टंकी पर चढ़ गया था। डायल-112 स्टाफ द्वारा युवक को समझाईश देकर, पीड़ित युवक को सुरक्षित पानी की टंकी से नीचे बुलाया गया। डायल-112 जवानों द्वारा युवक को काउन्सलिंग हेतु एफआरव्ही वाहन से थाने लाया गया। जहां काउन्सलिंग के दौरान युवक ने बताया कि उसने दवाइयों का ओवर डोज लिया हुआ है, जिसे तत्काल परिजनों के साथ जीरन अस्पताल भिजवाया गया जहां युवक स्‍वास्‍थ्‍य लाभ प्राप्‍त कर रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *