*सेवर्स ऑफ लाइफ बांदा ने जरूरतमंद मरीजों को उपलब्ध कराया रक्त,* 

 अनिल सक्सेना की रिपोर्ट

**बांदा।** मानव सेवा और परोपकार की भावना को सर्वोपरि रखते हुए संस्था *सेवर्स ऑफ लाइफ, बांदा* लगातार जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए तत्पर है। संस्था के माध्यम से विभिन्न गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को समय-समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे उन्हें जीवन की नई उम्मीद मिल रही है। संस्था के अध्यक्ष सलमान खान और महादशा क्यों जमीन सकते हैं नहीं बताया कि आज

इसी क्रम में संस्था द्वारा चार जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदान की व्यवस्था की गई। इनमें सरस्वती,जो किडनी डायलिसिस करा रही हैं, आमिर जो थैलेसीमिया से पीड़ित है, मुस्तफा जो एसाइटिस बीमारी से ग्रसित हैं तथा अशोक देवी जो कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं, शामिल हैं।

 

विशेष रूप से थैलेसीमिया पीड़ित बच्चे आमिर को प्रत्येक 15 दिन में रक्त की आवश्यकता होती है। संस्था सेवर्स ऑफ लाइफ, बांदा द्वारा पूर्व में भी कई बार आमिर के लिए रक्त उपलब्ध कराया जा चुका है। आज पुनः रक्त की आवश्यकता पड़ने पर संस्था के सम्मानित एवं समर्पित रक्तदाता श्री अभय सिंह जी ने आमिर के लिए अपना 33वां रक्तदान किया। उनका यह सराहनीय योगदान समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।

 

इन मरीजों की मदद में जिन रक्तदाताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई,उनमें अब्दुल मुईद खान, अभय सिंह, मिथुन पुरुस्वानी एवं एक यूनिट मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ सुनील कौशिक ने करवाया शामिल हैं। इन सभी रक्तदाताओं के निस्वार्थ सेवाभाव और सहयोग से जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में अहम मदद मिली।

 

इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष सलमान खान एवं महासचिव सुनील सक्सेना मौजूद रहे। उन्होंने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही कहा कि रक्तदान केवल एक दान नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद को जीवन देने का सबसे बड़ा माध्यम है।

उक्त रक्तदान के समय मिथुन पुरुस्वानी, कमल यादव मौजूद रहे।

 

**सेवर्स ऑफ लाइफ परिवार सभी रक्तवीरों के जज्बे को सलाम करता है।**

 

**रक्तदान महादान – आपका एक यूनिट रक्त किसी के परिवार की खुशियां बचा सकता है।**

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *