*सामाजिक समरसता कार्यक्रम में कायस्थ एकता का संदेश

   अनिल सक्सेना की रिपोर्ट

बांदा ।।सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के मकसद से अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वाधान में भैया दूज के तहत दीपदान कार्यक्रम को बृहद स्तर पर संघ कार्यालय के समीप आयोजित किया गया l
कार्यक्रम की शुरुआत पं बृजेश त्रिपाठी नवीन निगम द्वारा गायत्री मंत्र के उच्चारण से की गई दीप दान की रोशनी से पूरा परिसर जगमगा उठा उन्होंने चित्रगुप्त भगवान महत्व और कलम दवात के बारे में विस्तार से बताया पंकज बागवान ने कहा ऐसे आयोजन सांस्कृतिक विरासत को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने, समाज में एकता और बंधुत्व की भावना मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अरुण निगम ने अपने संबोधन में कहा सामाजिक समरसता गतिविधियों के माध्यम से समाज को एकजुट करने का समय आ गया है उन्होंने सतीश श्रीवास्तव की हत्या कांड के अभियुक्तों की गिरफ्तारी परिजनोंको एक करोड़ रुपये का मुआवजा, सरकारी नौकरी, परिवार को आजीवन सुरक्षा की जोरदार मांग की मुख्यमंत्री से की है सरगम का संचालन करते हुए विशाल श्रीवास्तव ने सामाजिक समरसता कार्यक्रम की सराहना की दुर्गा चरण श्रीवास्तव ने आभार व्यक्त करते हुए कहा निहित ‘बंधुत्व’ की भावना को वास्तविक जीवन में चरितार्थ करना ही सामाजिक समरसता है।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने सामाजिक समरसता और राष्ट्र के प्रति अपने विचार साझा किए तथा स्वाभोज का भी आयोजन किया गया। इसके माध्यम से आपसी सहयोग, सद्भाव और भाईचारे की भावना को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पदाधिकारी विजय निगम अमितेंद्र निगम नरेंद्र सक्सेना प्रवीण निगम मनोज निगम नीरज निगम रोहन सिन्हा प्रदीप निगम उत्तम सक्सेना संतोष श्रीवास्तव शिव शंकर निगम आलोक नाना मयंक श्रीवास्तव देवेंद्र स्वरूप श्याम जी निगम अरुण श्रीवास्तव रंजना श्रीवास्तव नीलम श्रीवास्तव सारिका वर्मा सहित सैकड़ो महिलाएं उपस्थित रही l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *