समानता, न्याय और अधिकारों की भावना को आत्मसात करने का आह्वान—जिलाधिकारी*

Blog

 

सनत कुमार बुधौलिया की रिपोर्ट

उरई ii      जिला अधिकारी जालौन श्री राजेश कुमार पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संजय कुमार, अपर जिलाधिकारी न्यायिक योगेंद, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे प्रेमचंद मौर्य नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार वरिष्ठ कोष अधिकारी अवनीश सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में आज भारत रत्न, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाई गई, डॉ. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए और उनके विचारों को नमन किया।

जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने भारतीय समाज को समानता, न्याय और अधिकारों का जो मार्ग दिखाया, वह आज भी उतना ही प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि संविधान के मूल्यों को आत्मसात कर ही हम एक सशक्त और समावेशी समाज का निर्माण कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर केवल संविधान निर्माता ही नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, समानता और मानवाधिकारों के सशक्त प्रतीक थे। उन्होंने अपने विचारों और संघर्षों से एक ऐसे भारत की नींव रखी, जहां हर नागरिक को समान अवसर और सम्मान प्राप्त हो। जिलाधिकारी ने कहा कि हम सभी का दायित्व है कि संविधान के मूल्यों—न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता—को अपने आचरण में उतारें। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों से अपेक्षा की कि वे जनता के प्रति संवेदनशीलता, पारदर्शिता और उत्तरदायित्व के साथ कार्य करें, जिससे शासन की मंशा वास्तविक रूप से धरातल पर साकार हो सके।
अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) संजय कुमार ने कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन संघर्ष, शिक्षा और आत्मसम्मान की प्रेरणादायक गाथा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों के प्रति भी सजग रहना चाहिए।
अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) योगेंद्र सिंह ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने समाज के वंचित वर्गों को मुख्यधारा में लाने के लिए जो कार्य किए, वे सदैव प्रेरणा देते रहेंगे। उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता और न्याय की भावना को मजबूत करना हम सभी की जिम्मेदारी है।
अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) प्रेमचन्द्र मौर्य ने कहा कि डॉ. अंबेडकर के विचार हमें निरंतर आगे बढ़ने और समाज के प्रति उत्तरदायित्व निभाने की प्रेरणा देते हैं।
इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार, उप जिलाधिकारी (न्यायिक) विनय मौर्य, वरिष्ठ कोषाधिकारी अवनीश सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *