मंदसौर/नाहरगढ(तुलसीराम राठौर)– थाना कोतवाली पुलिस दवारा वर्ष 2011 के माननीय न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणि मंदसौर के प्रकरण क्रमांक 745/11 एवं वर्ष 2013 के माननीय न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणि सुशील गेहलोत मंदसौर के प्रकरण क्रमांक 2211/2023 एवं वर्ष 2017 के माननीय न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणि के. एस मेडा मंदसौर के प्रकरण क्रमांक 351/2011 के फरार आरोपी राकेश पिता बालुराम राठौर निवासी कालाखेत बालागंज मंदसौर हाल मुकाम लक्ष्मण कोलोनी शामगढ को शामगढ मंदसौर से गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। उक्त घटना की विशिष्टता यह है कि सोशल मिडिया के व्हाट्सअप प्लेटफार्म के माध्यम से पुलिस को जानकारी प्राप्त हुई की शामगढ में एक व्यक्ति को जबरजस्ती पकडने की घटना की सूचना थाना कोतवली पुलिस को सोशल मिडिया प्लेटफार्म से मिली जिस पर थाना शामगढ पुलिस दवारा अपराध क्रमांक 179/2026 धारा 127(2), 296(बी)115(2), 351(3),3(5) बीएनएस दर्ज किया गया है। पुलिस ने पिडित का नाम राकेश पिता बालुराम राठौर निवासी कालाखेत बालागंज मंदसौर की जानकारी मिलने पर पुलिस को जानकारी में आया तो थाना शहर कोतवाली पुलिस ने थाना शामगढ पुलिस से उसके नाम व पिता का नाम व अन्य जानकारी प्राप्त की और थाना कोतवाली का रिकार्ड चेक किया तो आरोपी वही पाये जाने पर शामगढ पुलिस को कोतवाली पुलिस के द्वारा सूचना दी की यह हमारे यहां का स्थाई वारंटी है और तीन प्रकरण मे वर्षो से फरार चल रहा है। इसको अभिरक्षा मे लेकर अपने पास सुरक्षित बिठाये ओर थाना कोतवाली पुलिस द्वारा तत्काल शामगढ पहुचंकर अपनी अभिरक्षा मे लिया बाद पूछताछ तस्दीक होने पर उक्त तीनो प्रकरणो मे गिरफ्तार किया गया जो माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जावेगा।
आरोपी का नाम राकेश पिता बालुराम राठौर निवासी कालाखेत बालागंज हाल मुकाम लक्ष्मण कोलोनी शामगढ जिला मंदसौर। सराहनीय कार्य निरीक्षक पुष्पेन्द्र सिह राठोर थाना प्रभारी थाना कोतवाली, प्रआर 372 कमलेश वर्मा, आर 109 हरिओम मालवीय व थाना शामगढ पुलिस की सराहनीय भूमिका रही।
