नीमच/नाहरगढ(तुलसीराम राठौर)–जिले मे सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात सुरक्षा को ओर अधिक प्रभावी बनाने तथा आमजन के जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास द्वारा जिले के राजकीय राज्य मार्ग-31 सहित विभिन्न चिहिन्त ब्लैक स्पॉट्स का विस्तृत निरीक्षण किये जाने का आदेश थाना प्रभारी यातायात को दिया गया । यह निरीक्षण अभियान जिले मे बढ़ती सड़क दुर्घटनाओ की रोकथाम एवं संवेदनशील स्थलो पर आवश्यक सुरक्षा उपायो को सुदृढ़ करने की दिशा मे एक महत्वपूर्ण कदम रहेगा । निरीक्षण के दौरान जिले मे पूर्व से चिन्हित 02 ब्लैक स्पाट्स की समीक्षा की गई साथ दुर्घटना संभावित को भी चिन्हित किया गया। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित विभागो को निदेर्शित किया गया कि पूर्व मे किये गए परिशोधन कार्यो को ओर अधिक प्रभावी, आधुनिक एवं सुरक्षित बनाया जाए ताकि दुर्घटनाओ की संभावना न्युनतम हो सके। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिये कि प्रत्येक ब्लैक स्पॉट्स पर सड़क इंजीनियरिंग, संकेतक व्यवस्था , प्रकाश व्यवस्था तथा वाहन गति नियंत्रण के सभी आवश्यक उपायो को प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाये। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने संभावित दुर्घटना स्थल पर स्पीड ब्रेकर निर्माण एवं हाई मास्क लाईट लगाई जाने हेतु संबंधित विभागों को निर्देशित किया , जिससे रात्रि कालीन दुर्घटनाओ मे कमी लाई जा सके। जावद फंटा, भड़भड़िया फंटा, मालखेड़ा फंटा, जेतपुरा फंटा, भाटखेड़ा फंटा पर निर्मित स्पीड ब्रेकर को ओर अधिक प्रभावी बनाने , यातायात नियंत्रण को बेहतर करने तथा पूरे क्षे़त्र को सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित तिराहे के रूप मे विकसित करने के निर्देश भी दिए गये। इसी क्रम मे चल्दु ग्राम कट आंफ पाइंट, सकरग्राम पुलिया मोड़ पर विशेष सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, जिससे इन अत्यधिक आवागमन वाले क्षे़त्रो मे वाहन गति नियंत्रित की जा सके ओर आमजन एवं स्थानिय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो इसके अतिरिक्त हर्कियाखाल फंटा, भंवरासा फंटा क्षेत्र मे सडंक दुर्घटनाओ की रोकथाम के लिए पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, प्रभावी स्पीड कंट्रोल उपाय एवं अन्य संरचनात्मक सुधारो को तत्काल लागु करने हेतु संबंधित अधिकारियो को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किये गये । पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देशित किया गया कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासनिक दायित्व नही , बल्कि जन सहभागिता से ही पूर्ण रूप से सफल हो सकती है। इसी उद्देश्य से आमजन से अपील की गई कि वाहन चलाते समय निर्धारित गति सीमा का पालन करे , यातायात नियमो का पूर्णतः अनुसरण करे , हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग करे तथा सड़क सुरक्षा के प्रति सदैव सजग रहे। निरीक्षण के दौरान एम.पी. आर.डी. सी. के असिस्टेंट जनरल मैनेजर राहुल बरडे, जनरल मेनेजर जावरा-नयागांव टोल कम्पनी प्रभुलाल मेघवाल , थाना प्रभारी यातायात सोनु बडगुजर उपस्थित रहे।
