इन्दल प्रसाद खटीक की रिपोर्ट
रायपुर । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का 💯 वर्ष पूर्ण होने पर अमलीडीह शासकीय स्कूल में आर एस एस जुड़े तमाम स्वयं सेवकों की उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
स्कूल से पथ भ्रमण प्रारंभ होकर अमलीडीह क्षेत्र का भ्रमण करते हुए वापस आकर स्कूल में समापन हुआ, आर आर एस का संक्षिप्त परिचय- डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार द्वारा आर आर एस की स्थापना वर्ष 1925 में नागपुर, महाराष्ट्र में स्वयं सेवक के रूप में हुई थी। संघ का उद्देश्य देशभक्ति, राष्ट्रीय चरित्र निर्माण, मातृ भूमि के प्रति समर्पण, अनुशासन, संयम, साहस और वीरता का संचार करना हैं। लक्ष्य भारत का सर्वांगीण विकास है। हिंदू राष्ट्रवादी, अर्ध सैनिक, स्वयं संगठन हैं स्वयं सेवक व्यायाम से लेकर बौद्धिक स्तर की चर्चा करते है।

कार्यक्रम में गिरीश सिंह का सराहनीय योगदान रहा। इस शाखा में अमलीडीह, राजेन्द्र नगर, महावीर नगर, काशीराम नगर के स्वयं सेवी सम्मिलित हैं।अखंड भारत की एकता की कल्पना का जीता जागता उदाहरण है।
इसमें वरिष्ठ नागरिक समिति के विनय चौरे, आर एन शर्मा, शरद गुप्ता, अशोक कुमार कावडे, आर एन शर्मा, दिनेश कुमार कोल्हटकर, रविकांत जायसवाल, रविन्द्र चालीसगाव टी के मजुमदार, के बी अग्रवाल, संजय भौमिक, क्षेत्र के नागरिक एवं स्कूली बच्चे स्वयं सेवी के रूप में संघ के पथ संचालन में सम्मिलित हुए।
