सोनू करबरिया की रिपोर्ट
नरैनी / बांदा
गौमाता के सम्मान, संरक्षण एवं सेवा को लेकर चलाए जा रहे गौ सम्मान आह्वान अभियान के अंतर्गत सोमवार को नरैनी तहसील में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर तहसील प्रभारी सोनू करवरिया के नेतृत्व में गौ सेवकों, गौ रक्षकों एवं सनातन धर्मावलंबियों ने संत समाज, विद्यार्थियों एवं बड़ी संख्या में गौभक्तों की उपस्थिति में उपजिलाधिकारी (एसडीएम) को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल के नाम गौमाता के संरक्षण एवं संवर्धन से संबंधित विभिन्न मांगें प्रस्तुत की गईं। साथ ही, क्षेत्र के संत समाज, गौप्रेमियों एवं आम जनमानस द्वारा किए गए हजारों हस्ताक्षर भी ज्ञापन के साथ संलग्न किए गए, जो इस अभियान के प्रति व्यापक जनसमर्थन को दर्शाते हैं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि गौमाता भारतीय संस्कृति, परंपरा एवं आस्था का प्रमुख आधार हैं। उनका संरक्षण एवं संवर्धन समाज का नैतिक दायित्व है। उन्होंने यह भी कहा कि यह अभियान जनजागरण का सशक्त माध्यम बनकर समाज को एकजुट करने का कार्य कर रहा है।
इस अवसर पर सोनू करवरिया, उमेश तिवारी, अमित सिंह, रवींद्र, प्रियांशु, शुभम शुक्ला, विश्वनाथ मिश्रा, मानस गुप्ता, प्रभाष साहू, प्रभात पाण्डेय, आनंद पाण्डेय, विपिन विनोद दीक्षित, अमन करवरिया, प्रदीप कुमार, सुशांत, दिव्यांश, शौर्य, आयु, पीहू, राहुल तिवारी, विनोद दीक्षित, आदित्य सिंह, सुशील कुमार मिश्रा, पुष्पेंद्र यादव, कुलदीप गुप्ता, पंजाबी, आनंद अग्रहरि, अमित त्रिपाठी, राघव तिवारी, राघव शुक्ला, प्रशांत गुप्ता, अंकित साहू, मयंक मिश्रा, विश्वास गर्ग, ओमप्रकाश प्रजापति सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
अंत में आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए गौ संरक्षण एवं संवर्धन के लिए भविष्य में भी अभियान को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।
