रतनगढ़ मंदिर से ज्वारे चढ़ाकर  लौट रहे ट्रैक्टर मय ट्राली के पलटा

Blog

कृष्ण कुमार कुशवाहा की रिपोर्ट

*कोंच / नदीगाँव
आज सोमवार को को समय दोपहर के समय कोंच सर्किल के थाना क्षेत्र नदीगांव के ग्राम रंजीत के डेरा के पास एक बड़ा हादसा हो गया। जिसमें मध्य प्रदेश के अति प्रसिद्ध रतनगढ़ देवी माता मंदिर से एक ट्रैक्टर ट्राली में जवारे चढ़ाकर ग्राम कुरचौली आ रहा था तभी महिलाओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई जिससे उसमें सवार पंद्रह महिलाएं इसमें घायल हो गईं ट्रैक्टर ट्राली पलटने से चीख पुकार मच गई
घायलों में रीना कुशवाहा केशकली, छोटी बाई, कटोरी, कुशमा, लक्ष्मी, मुस्कान, अंजली, सैजल, अनीता, राजवती, मन्नू देवी, सरोज, कृष्णा देवी और ढकेली शामिल हैं। सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद् नदीगांव में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुये केशकली, कटोरी, सरोज, राजवती और कुशमा को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन इन सभी घायलों को इलाज के लिए ग्वालियर मेडिकल कॉलेज लेकर गए हैं। घटना में घायल की देखभाल के लिये थाने के पुलिस कर्मी भी भी ग्वालियर भेजे गए हैं। बताया गया है कि ट्रैक्टर को उमेश कुमार पुत्र अमर सिंह कुशवाहा निवासी ग्राम कुरचौली चला रहा था पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस
हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सड़क को तुरंत खाली कराया और  यातायात  चालू करा दिया इस घटना में घायल के   परिजन भी मौके पर आ गये है फिलहाल पुलिस  इस घटना की जांच पृक्रिया में लग गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *