किसानों के हित में योगी सरकार का बड़ा कदम, उर्वरक वितरण को लेकर अधिकारियों को विशेष निर्देश*

 

अनिल सक्सेना की रिपोर्ट

*बांदा: 27 अप्रैल-* प्रदेश की योगी सरकार ने किसानों के हित में एक और बड़ा कदम उठाते हुए उर्वरक वितरण को लेकर जिले के अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री के इन निर्देशों के बाद अब बांदा के किसानों को खाद के लिए न तो लंबी लाइनों में लगना होगा और न ही कालाबाजारी का सामना करना पड़ेगा। शासन की मंशा के अनुरूप जिला प्रशासन ने पारदर्शी वितरण प्रणाली को लागू करते हुए शत-प्रतिशत खाद की उपलब्धता सुनिश्चित कर दी है।

*प्रशासन ने पुख्ता की आपूर्ति की तैयारी*

जिला प्रशासन ने आगामी फसलों की बुवाई के मद्देनजर जिले में यूरिया और डीएपी का पर्याप्त स्टॉक सुरक्षित कर लिया है। अधिकारियों का दावा है कि जिले के प्रत्येक क्रय केंद्र और समितियों पर खाद की कोई कमी नहीं है। सरकार की इस सक्रियता से बांदा के किसानों में खुशी की लहर है। जहां किसानों को पहले खाद के लिए उन्हें दर-दर भटकना पड़ता था। वहीं योगी सरकार के कुशल प्रबंधन और सख्त रुख के कारण अब खाद आसानी से मिल रही है।

*सरकार के संकल्प से किसान होगा समृद्ध*

अन्नदाताओं की समृद्धि के लिए संकल्पित योगी सरकार के इस प्रयास ने यह साबित कर दिया है कि किसान कल्याण ही उनकी प्राथमिकता है। जिले में सुचारू खाद आपूर्ति और पारदर्शी व्यवस्था से बांदा के किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और कृषि क्षेत्र में नई खुशहाली आएगी। सीएम योगी ने स्पष्ट किया है कि किसानों को खाद की आपूर्ति में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसी क्रम में बांदा प्रशासन ने जिले के सभी केंद्रों पर निगरानी बढ़ा दी है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि उर्वरक वितरण में पूरी पारदर्शिता बरती जाए ताकि खाद सीधे वास्तविक किसानों तक पहुंचे। सरकार के इस कदम से बिचौलियों और कालाबाजारी करने वालों पर अब लगाम लगेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *